हम यूपी में कत्लखानों को बंद करवाएंगे- अमित शाह

अमित शाह ने इटावा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश को बेहतर प्रशासन नहीं दे सकते है। उन्होंने गरीब जनता को लूटने का काम किया है।

इटावा। अखिलेश को जीत का भरोसा नहीं है इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि एक से मां परेशान है और दूसरे अपना बाप परेशान है और ये दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश को परेशान करेंगे। एक तरफ जहां राष्ट्रमंडल घोटाला, 2 जी घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी तो दूसरी तरफ खनन घोटाला, बिजली घोटाला, यादव सिंह घोटाला करने वाली सपा कहती है कि हम उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे। शाह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अखिलेश यादव ने कुछ नहीं किया है, उन्होंने ऐसा शासन चलाया है जहां सारे भारत में सबसे ज्यादा हत्याएं यूपी में होती है, हर रोज 13 हत्याएं होती है, सबसे अधिक रेप यूपी में होता है।

amit shah

अमित शाह के भाषण के मुख्य अंश

  • 11 मार्च को फैसला आएगा और एक परिवार का राज खत्म होने वाला है
  • सपा-बसपा ने यूपी को पीछे करने का काम किया है
  • चाचा-भतीजा, बुआ सबको मौका दिया लेकिन प्रदेश का विकास नहीं हुआ
  • दो शहजादे यूपी को परेशान कर रहे हैं
  • सपा के गुंडों ने जमीन कब्जा करने का काम किया
  • हत्या बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में बहुत बढ़ी, सपा सरकार ने घोटाले किए
  • बीजेपी की सरकार बनते ही सभी किसानों को बिना ब्याज ऋण दिया जाएगा
  • सीमांत किसानों का कर्ज माफ होगा
  • सही शासन सिर्फ भाजपा ही दे सकती है, हम घोषणा पत्र नहीं, संकल्प पत्र लेकर आए हैं
  • हर गांव में समाजवादी पार्टी के लोगों ने जमीन कब्जा की है।
  • भाजपा की सरकार बनते ही ये सारे गुंडे प्रदेश से भाग जाएंगे
  • अखिलेश ने ऐसा शासन किया कि उत्तर प्रदेश हत्या के नंबर में एक हो गया, बलात्कार में प्रदेश नंबर एक पर है
  • अखिलेश जी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है इसीलिए वो सोनिया गांधी की शरण में चले गए है
  • आने वाले एक महीने के अंदर उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने वाला है। 11 तारीख का उत्तर प्रदेश के कुनबे का राज खत्म होने वाला हैः
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+