दूर से रिकॉर्डिंग कर रहे इस शख्स को राहुल ने बुलाया, कहा- 'चलो सेल्फी लेते हैं'

अमेठी। दो दिन के दौरे पर अमेठी आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रास्ते में कुछ ऐसा किया जिससे आसपास मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। हुआ यूंकि जब वो लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली होते हुए अमेठी के लिए निकले थे। उसी दौरान रायबरेली में स्थित आईटीआई के पास राहुल गांधी की रिकॉर्डिंग कर रहे एक पत्रकार को उन्होंने अपने पास बुला लिया और उनके साथ सेल्फी क्लिक कराई।

amethi rahul gandhi called a journalist near to him and asked him to take selfie

इस घटनाक्रम के बीच ना तो स्थानीय पुलिस नजर आई और न ही एसपीजी, किसी ने भी पत्रकार को रोकने या उसकी जांच करने की कोशिश तक नहीं की। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एसपीजी जैसी सुरक्षा एजेंसियों में रहने वाले राहुल कितने सुरक्षित हैं? हां जब उसने राहुल से कुछ सवाल करना चाहा तो न-न करके राहुल निकल गए। गौरतलब है कि राहुल गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या भी सुरक्षा में चूक के चलते हुई थी ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इतनी बड़ी जोखिम लेने को कैसे तैयार हो गईं?

यह भी पढ़ें- मदरसों में ड्रेस कोड: आजम बोले, नाफरमानी पर बच्चे मार दिए जाएंगे या मौलवी पर तेजाब डाला जाएगा ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+