राहुल के आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिख रहे अमेठी वाले, जनता दरबार में दिखी नाराजगी

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आए हुए है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें निपटाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। लेकिन अमेठी की जनता राहुल गांधी के आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखाई दी। लोगों में उनके प्रति नाराजगी दिखाई दी।

amethi people not happy with rahul gandhi showing anger during janta darbar

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से प्रदेश और देश के बार में बात हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश में जनता मोदी सरकार से परेशान है। किसान, नौजवान और बेरोजगारों की सभी की आवाज आज राहुल गांधी बन गए है। वहीं, राहुल गांधी के जनता दरबार से वापस जाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम लोग बीएचए में हो रहे जल दोहन की समस्या को लेकर गए थे। लेकिन राहुल गांधी की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जल दोहन से कई गांवों में पानी की समस्या पैदा हो गई है।

गठबंधन पर बोले
राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह की माने तो गठबंधन होगा, लेकिन मैं इस के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ सारा विरोध पक्षा का विचार एक साथ है। उन्होंने कहा कि मोदी को पद से हटाने के लिए सारा प्रतिपक्ष एक साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+