दीवार तोड़कर घर में घुसी एंबुलेंस, गाय की मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक प्रसूता को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर एक घर में दीवार तोड़ कर घुस गई। गेट के पीछे बंधी एक गाय की इस दुर्घटना में मौत हो
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक प्रसूता को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर एक घर में दीवार तोड़ कर घुस गई। इस सरकारी एंबुलेंस की रफ्तार का अंदाजा लोहे के टूटे गेट और भारी भरकम दीवार के मलबे से लगाया जा सकता है की हादसे के वक्त इस सरकारी एम्बुलेंस की गति कितनी तेज रही होगी।

घटना चूंकि देर रात की थी इसलिए कोई व्यक्ति इस दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ लेकिन गेट के पीछे बंधी एक गाय की इस दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस पर सवार प्रसूता और उसके तीमारदारों को दूसरी एंबुलेंस से भिजवाया।
यह घटना जिले के कन्हई पुरवा मुहल्ले का है जहां सड़क पर एक गाय को बचाने के प्रयास में प्रसूता को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे वीरेन्द यादव के घर में लोहे का गेट और पक्की दीवार तोड़ कर जा घुसी।
वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications
