सपा संग्राम के बीच अमर सिंह और शिवपाल पार्टी छोड़ने को तैयार

सपा संग्राम के बीच शिवपाल सिंह और अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को सौंपा इस्तीफा, सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह अखिलेश से दो-दो हाथ करने को तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर कलह को सुलझाने के लिए अमर सिंह और शिवपाल यादव पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों ही नेता पार्टी को छोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव अभी भी इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें सपा के अध्यक्ष के पद से हटाया नहीं जा सकता है और वह अखिलेश से इस मुद्दे पर आमने-सामने की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

amar-shivpal

सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव के लिए शिवपाल सिंह यादव अपनी जसवंत नगर की सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन मुलायम सिंह के विरोध के चलते दोनों ही नेताओं के फैसले को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। मुलायम सिंह और शिवपाल आज दिल्ली पहुंच गए हैं और बैठक का दौर जारी है। दोनों ही नेता चुनाव आयोग में चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के लिए आयोग से मुलाकात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े- यूपी विधानसभा चुनाव 2017- काफी कुछ दांव पर है इस चुनाव में

शिवपाल ने बर्खास्त किया, अखिलेश ने शामिल किया
वहीं चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही अखिलेश यादव पूरी तरह से एक्शन मोड पर हैं और उन्होंने शिवपाल यादव द्वारा बर्खास्त किए गए चार जिलाध्यक्षों को वापस ले लिया है और उन्हें फिर से पार्टी में जगह दी है। इन चारो जिलाध्यक्षों देवरिया से राम इकबाल यादव, कुशीनगर से रामअवध यादव, आजमगढ़ से हवलदार यादव और मिर्जापुर से आशीष यादव शिवपाल यादव ने बर्खास्त कर दिया था, लेकिन अखिलेश के इस कदम के बाद दोनों ही उनके गुट में शामिल हो गए हैं और ये चारों चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

आजम सुलह में जुटे

वहीं सपा परिवार में मचे घमासान को सुलझाने के लिए आजम खान अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें भी अभी उम्मीद है कि पार्टी के भीतर का घमासान खत्म हो जाएगा। आजम ने कहा कि मैं अभी नाउम्मीद नहीं हूं और यह सब क्यों हो रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि पार्टी एक बार फिर से साथ आए, मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। वहीं घर के विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि सपा की सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव की तारीख का ऐलान हो जाए तो समझ लो लड़ाई शुरु हो गई है और मै चाहता हूं कि प्रदेश की जनता एक बार फिर से विकास करने वालों को वोट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+