अखिलेश अपनी मां तक को चुड़ैल कहते हैं, मैं उनसे क्या उम्मीद करूं- अमर सिंह

वाराणसी। राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के करीबी अमर सिंह आज वाराणसी एयरपोर्ट पर गाजीपुर जाने से पहले मीडिया से बात की। उन्होंने एक तरफ जहां उद्यमियों से भारत के रिश्ते 70 साल पुराने बताये वहीं अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और आजम खान को भी आड़े हाथ लिया। यही नहीं आजम खान की तुलना जहां अलाउद्दीन खिलजी से की तो राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि वो राजा भोज हैं और मैं गंगू तेली।

amar singh attacks on rahul gandhi azam khan and akhilesh yadav, look what he said

अखिलेश माँ को जादूगरनी और चुड़ैल कहते हैं
अमर सिंह से जब पूछा गया कि आप पर समाजवादी पार्टी को तोड़ने का आरोप है, इसके जवाब में अमर सिंह ने कहा कि ना मैं उनके बाप से बात करता हूं ना उनके चाचा से बात करता हूं ना अखिलेश से बात करता हूं। समाजवादी पार्टी के अवसान का सबसे बड़ा कारण है उत्तर प्रदेश जो राम का देश है। राम जिन्होंने अपनी सौतेली माता कैकई को मां कहा, सौतेले भाई भरत को भाई कहां और अपने पिता की आज्ञा पर वह वनवास गए उस के विपरीत अखिलेश अपनी सौतेली मां साधना को जादूगरनी और चुड़ैल कहते हैं। सौतेले भाई प्रतीक को नहीं मानते, अपने बूढ़े बाप के कहने पर वनवास ना जाने के बजाए उन्हीं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब तो ऐसी नौबत आ गई कि वो कहावत चरितार्थ होने लगी है- रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा बेटा अखिलेश करेगा राज और बूढ़ा बाप मुलायम जंगल को जाएगा।

आजम की तुलना आतताइयों से की
यही नहीं जब अमर सिंह से कहा गया कि आजम खान प्रधानमंत्री बनने की सोच रहे हैं, तो इसके जवाब में उन्हेंने कहा कि आजम ने कहा था हमारी बच्चियों को तेजाब से जलाएंगे पत्नी को काटेंगे। अमर सिंह को बकरीद के बकरे की तरह काटेंगे और अमर सिंह जैसे हिंदू समाज के लोगों को काटेंगे मारेंगे। इसके जवाब में मैं तो रामपुर गया था 5 घंटे तक बलि के बकरे के रूप में वहां बैठा था कि आओ मुझे काटो लेकिन आजम नहीं आए ना ही उनकी छुरी आई।

आजम खां को जुबान पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं
इस जीभ में हड्डी नहीं होती ऐसे ही आजम को भी अपनी जुबान पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं है। वह कभी प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह देंगे तो कभी दाऊद इब्राहिम को अपना गुरु कह देंगे। इतना ही नहीं वे तो कश्मीर को पाकिस्तान का अंग भी कह चुके हैं। आजम खान पूर्व आतताइयों तैमूरलंग और अलाउद्दीन खिलजी जैसे पूर्व आतताइयों की नस्ल के मुसलमान हैं। ऐसे मुसलमान जो खाएंगे हिंदुस्तान में और गाएंगे पाकिस्तान की। सोचने की बात है कि ऐसे लोग यहां के संविधान की शपथ लेकर मंत्री कैसे बन गए।

देशविरोधी व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है
यह सरकार और मंत्रालय के साथ साथ पूरे प्रदेश सरकार की शिथिलता है कि ऐसा जो व्यक्ति खुलेआम गुंडई करते हुए भारत विरोधी बात कर रहा है खुले आम घूम रहा है। अब तो पूरे 4 साल हो गए 5 साल भी हो जाएंगे इनपर जांच की प्रक्रिया चल रही है, चलती रहेगी और यह जेल नहीं जाएंगे।

राहुल है राजा भोज मैं गंगू तेली
भारत बंद पर वाराणसी में मौजूद अमर सिंह ने कांग्रेस के भारत बंद पर राहुल गांधी द्वारा मानसरोवर यात्रा गांधी जी की समाधि पर जल चढ़ाकर शुरू करने वाली बात पर कहा कि राहुल की चार पीढ़ी के बड़े आदमी हैं। कहां वह राजा भोज और कहां मैं अमर सिंह गंगू तेली। मेरे जैसा गंगू तेली राजा भोज के बारे में कुछ नहीं कहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+