राष्ट्रपति चुनाव: 'शिवपाल के साथ SP MLA शहजिल इस्लाम ने भी अखिलेश से अलग चुनी राह ?

लखनऊ, 18 जुलाई: देश के राष्ट्रपति का चुनाव आज सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में देशभर के 4800 सांसद एवं विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया लेकिन सबकी निगाहें इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर टिकी हुईं थीं। मतदान के दौरान विपक्ष के कुछ विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में किया। ऐसा ही नजारा यूपी में भी देखने को मिला जब अखिलेश यादव के ऐलान के बावजूद दो विधायकों ने पार्टी लाइन बाहर से जाकर मुर्मू के लिए वोट किया।

शिवपाल यादव

राष्ट्रपति चुनाव में हालांकि शिवपाल यादव ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देंगे। इसके कयास तब लगाए जाने शुरू हुए थे जब शिवपाल सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलावे पर डिनर में शामिल हुए थे। इस डिनर में राजा भैया, एसबीएसपी चीफ ओम प्रकाश राजभर, बसपा के एकलौते विधायक उमाशंकर सिंह शामिल हुए थे। इन सभी ने आज विधानसभा पहुंचकर अपने वोट का इस्तेमाल किया।

राजा भैया

इस दौरान रोचक यह रहा कि वह अखिलेश खेमे से एक विधायक तोड़ने में कामयाब रहे। शिवपाल के साथ सपा विधायक शहजिल इस्लाम भी पहुंचे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने शिवपाल के कहने पर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। हालांकि शहजिल इस्लाम ने इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि, '' मैं क्रास वोटिंग क्यों करूंगा। मैने पार्टी लाइन के मुताबिक ही मतदान किया है। जो भी खबरें चल रही हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।''

पल्लवी पटेल

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए यूपी के विधानसभा में मतदान सुबह दस बजे ही शुरू हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ, विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, राजा भैया, आजम खान समेत कई नेताओं ने विधानसभा पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने तक यूपी में 397 विधायकों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इसके अलावा चार विधायकों ने दिल्ल में अपने वोट का इस्तेमाल किया। दो विधायक नावेद हसन और अब्बास अंसारी जेल में होने की वजह से वोट डालने नहीं पहुंचे।

अदिति सिंह

गौरतलब है कि सोमवार को पूरे देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि कांग्रेस समर्थित यूपीए की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। वोटिंग समाप्त होने के बाद अब सबको मतगणना का इंतजार है जिसके बाद देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+