'पता था मेरे पति और SDM ज्योति का अफेयर है...', मनीष दुबे की पत्नी ने आलोक से की बात, खोले कई राज
SDM Jyoti Maurya Alok Maury Manish Dubey News: उत्तर प्रदेश के बरेली की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मचारी पति आलोक मौर्य का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
आलोक ने अब कहा है कि गाजियाबाद जिला कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे की वजह से उनका परिवार टूट गया है और सब कुछ खत्म हो गया है। ज्योति और मनीष दुबे का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

आजतक के मुताबिक आलोक मौर्य ने कहा कि उन्होंने मनीष दुबे की पत्नी से भी बात की। मनीष दुबे की पत्नी का कहना है कि उन्हें पता था कि उनका और ज्योति मौर्य का अफेयर चल रहा है।
आलोक ने यह भी बताया कि मनीष दुबे की पत्नी ने कहा, ''मुझे पता था कि मेरे पति (मनीष दुबे) और SDM ज्योति का अफेयर है।'' आलोक ने दावा किया कि मनीष की पत्नी ने कहा, ''मनीष एक अच्छा इंसान नहीं है। वह महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है।"
लव मैरिज शादी की थी मनीष दुबे ने
रिपोर्ट के मुताबिक मनीष की शादी लखनऊ स्थित आर्य समाज मंदिर में 05 अगस्त 2021 को तनु पराशर से हुई थी। तनु पराशर और मनीष की शादी प्रेम विवाह थी।
मनीष दुबे की शादी करवाने वाले आर्य समाज मंदिर के जनरल सेक्रेटरी संकल्प मिश्रा के मुताबिक मनीष शादी करने के लिए तनु पराशर के साथ यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने लीगल डॉक्यूमेंट भी जमा किए थे। हमने पूरे विधि विधान के साथ आर्य समाज में उनकी शादी करवाई। मनीष दुबे की तरफ से एक गवाह और उनकी पत्नी का एक गवाह भी शादी में शामिल हुआ था।

आलोक ने कहा, किसी तीसरे के आ जाने से मेरा घर टूटा
आलोक मौर्य ने कहा, ''पति-पत्नी के बीच बहस होती रहती है, लेकिन किसी तीसरे शख्स की वजह से मेरा परिवार टूट गया और आज सब कुछ खत्म हो गया है।''
अपनी शादी के बारे में और बात करते हुए आलोक ने कहा, ''हमारी शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई थी। शादी के बाद ज्योति अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और मैंने उसका साथ दिया। 2015 में उसने परीक्षा पास की और एक अधिकारी बन गई। कम वेतन होने के बावजूद मैंने ज्योति की शिक्षा में हर संभव मदद की।''
उन्होंने कहा, ''हमारी 2010 में शादी हुई थी और सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन ज्योति का मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध ने सब खराब कर दिया।

'2 महीने से बच्चों से नहीं मिला...'
मनीष दुबे के बारे में आलोक ने कहा, ''मैंने ज्योति का मनीष से बात करने का विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानी। स्थिति तब और खराब हो गई, जब 2021 में, मुझे ज्योति के मोबाइल फोन पर उनकी चैट मिली, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी।"
आलोक ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे मारने या जेल भेजने की साजिश भी रची थी। आलोक ने कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप चैट और ऑडियो क्लिप सहित सभी सबूत पेश करते हुए शिकायत दर्ज की, जिसमें ज्योति और मनीष ने उन्हें दहेज के आरोपों के तहत फंसाने की साजिश रची थी।
आलोक ने कहा कि वह दो महीने से अपने बच्चों से नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा, "ज्योति मुझे बच्चों से दूर रख रही है। लेकिन मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है और मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।"












Click it and Unblock the Notifications