लोकसभा चुनाव 2024: टूट गया सपा और अपना दल कमेरावादी के बीच गठबंधन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आई है। समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच गठबंधन टूट गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद ऐलान करते हुए कहा कि अब दोनों पार्टियों के बीच कोई गठबंधन नहीं है।
बता दें कि राज्य सभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच तल्खी सामने आई थी। इसके बाद इस तल्खी ने गंभीर रूप ले लिया। परिणामस्वरूप समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच गठबंधन टूट गया।

गठबंधन टूटने पर क्या बोले अखिलेश यादव
अपना दल कैमरावादी के साथ गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह एलायंस 2022 का था, और यह 2024 है। यह गठबंधन 2024 का नहीं है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2022 में अपना दल (कमेरावादी) से हमारा गठबंधन टूट गया है। हमारे साथ असली लोकदल हैं।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: 'परिवार से ऊपर उठ नहीं पाए अखिलेश...', धर्मेंद्र यादव को टिकट देने पर निरहुआ ने कसा तंज
तीन लोकसभा सीटों पर पल्लवी पटेल ने ठोका दावा
वहीं, एक दिन पहले 20 मार्च को पल्लवी पटेल ने प्रेस रिलीज कर तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। तब ही राजनीतिक गलियारे में गठबंधन टूटने की चर्चा तेज हो गई थी।
जयंत चौधरी ने भी तोड़ लिया गठबंधन
पल्लवी पटेल ने मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी लोकसभा सीटों पर दावा ठोका था। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले जयंत चौधरी ने भी सपा से अपना गठबंधन तोड़ दिया था। इससे पहले ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा से दूरी बना ली थी और बाद में अपना गठबंधन तोड़ लिया था।
यह भी पढ़ें- UP Politics: 2014 और 2019 की गलती नहीं दोहराना चाहते अखिलेश, उतारे ऐसे उम्मीदवार जो BJP को देंगे कड़ी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications