लोकसभा चुनाव 2024: 'परिवार से ऊपर उठ नहीं पाए अखिलेश...', धर्मेंद्र यादव को टिकट देने पर निरहुआ ने कसा तंज
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की हॉट शीट आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर धर्मेंद्र यादव पर अपना विश्वास जताया है।
अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र यादव को बीजेपी उम्मीदवार निरहुआ के खिलाफ मैदान में उतार दिया है। इस पर बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं। आज तक मुताबिक, उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में फिर से परिवार को भेजने की जरूरत नहीं थी।

किसी स्थानीय यादव पर अखिलेश को भरोसा नहीं
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में किसी और प्रत्याशी को उतारा जा सकता था। अगर यादव ही लड़ाना है तो सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं। यही दिक्कत है। बाकी पूरे पूर्वांचल में उन्हें यादव नहीं दिखता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसी स्थानीय यादव प्रत्याशी पर भरोसा नहीं है।
अहीर रेजीमेंट पर क्या बोले निरहुआ
निरहुआ ने परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव परिवारवाद से ऊपर उठ नहीं पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से टिकट दिया है। साथ ही उन्होंने अहीर रेजीमेंट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में थे तो बीजेपी की ओर से निरहुआ को टिकट दिया गया था। इस चुनाव में निरहुआ की हार हो गई थी, लेकिन जब सपा अध्यक्ष ने अपनी आजमगढ़ सीट छोड़ दी और इस पर उपचुनाव हुए तो सपा ने धर्मेंद्र यादव को ही टिकट दिया था। उपचुनाव में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को हरा दिया।
यह भी पढ़ें- 'आइए मैदान में, BJP ने क्या किया ये बताएगी जनता', दिनेश लाल यादव ने अखिलेश को दी चुनौती


Click it and Unblock the Notifications
