फेसबुकिया 'चुलबुल पांडे' ने किशोरी के साथ की ऐसी गिरी हरकत कि सलमान भी शर्मा जाएं


इलाहाबाद।
दबंग फिल्म के किरदार चुलबुल पांडे को भला कौन भूल सकता है, लेकिन चुलबुल पांडे की छवि से खुद को जोड़ रहे कई वर्दी वाले कैसे गुंडई पर उतर आते हैं। इसका जीता जागता नमूना प्रतापगढ़ में देखने को मिला है। यहां एक सिपाही ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जब किशोरी ने विरोध किया तो वर्दी का रौब दिखाते हुए झूठे मुकदमे में फंसा कर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकियां देने लगे।

allahabad up police constable did wrong with a young lady

वर्दी के रौब पर दबंगई
फेसबुक पर चुलबुल पांडे की तरह खूब चर्चित रहने वाले सिपाही अक्सर अपनी अपने स्टेटस और फोटो को लेकर चर्चा में रहते हैं और ऐसा लगता है चुलबुल पांडे की फिल्मी आत्मा इनके अंदर घुस आई है। आए दिन Facebook पर वर्दी ,पिस्टल बाइक के साथ इनकी फोटो खूब वायरल होती है और इनके डायलॉग भी काफी धांसू रहते हैं। लेकिन, अब किशोरी के साथ मारपीट का इनका कारनामा अधिकारियों तक पहुंच गया है और एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में किशोरी ने जब थाने में तहरीर दी तो युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें उसे एक काफी चोटें भी आई हैं। इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करेगी या तो देखना दिलचस्प है, लेकिन चुलबुल पांडे बन रहे सिपाही की वजह से अब पुलिस डिपार्टमेंट को ही शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

क्या है मामला
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में सत्यम नाम के एक सिपाही की पोस्टिंग है। यह Facebook पर खुद को चुलबुल पांडे बताते हैं और अपनी शेखी बघारने वाली इमेज के चलते हैं Facebook पर चर्चा में भी रहते हैं। लेकिन, पट्टी कोतवाली के कुंदनपुर गांव में एक मामले में पड़ताल करने यह दारोगा जी के साथ गए हुए थे। इस दौरान अभद्र भाषा प्रयोग करने का एक किशोरी ने विरोध किया तो दबंग सिपाही भड़क गये। पहले तो किशोरी को बुरा भला कहा और जब किशोरी ने विरोध किया तो घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की । परिजनों ने भी विरोध किया तो सिपाही धमकी पर उतर आया और सभी को बोला कि मुंह बंद रखो नहीं तो अभी सिर्फ पीट रहा हूं, शाम तक फर्जी मुकदमे में फंसा कर सभी को जेल भेज दूंगा। मामले में किशोरी ने डीएम व एसपी को तहरीर देकर खुद को दबंग सिपाही से बचाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+