दलित छात्र दिलीप के बाद दो सगे भाइयों की पीटकर हत्या, सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही

इलाहाबाद। इलाहाबाद में दलित छात्र दिलीप की हत्या का मामला अभी सुर्खियों में छाया ही था कि दो और दलित सगे भाइयों की हत्या हो गई है। इस मामले में भी पुलिस की ही लापरवाही सामने आई है और अब इस पर भी राजनीति होना तय माना जा रहा है। इलाहाबाद के मांडा इलाके में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खूनी संघर्ष एक ही परिवार के चचेरे भाइयों के बीच हुआ था। दोनों पक्षों में सुबह बेर तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, उस मामले में पुलिस ने एनसीआर भी दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर सकी जिसका नतीजा था कि शाम को एक बार फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए और इस बार मारपीट में दो सगे भाईयों की जान चली गई।

allahabad two dalit brothers died after getting beaten

क्या है मामला
इलाहाबाद के मांडा थाना क्षेत्र में बघौरा रखासन गांव है। यहां नचकऊ और रामनाथ दो सगे भाईयों का परिवार रहता है। नचकऊ के चार बेटे हैं जिनमें सबसे बड़ा दशरथ, राकेश , कामता और शिव सागर है। जबकि रामनाथ के दो बेटे हैं जीतलाल और जियालाल। बुधवार की सुबह महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव को बेर चढ़ाने के लिए शिवसागर पेड़ से बेर तोड़ रहा था। इसका चचेरे भाई जियालाल ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई।

allahabad two dalit brothers died after getting beaten

थाने पहुंचे दोनों पक्ष
मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत की। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज कर लिया और सभी को घर वापस भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शाम को दशरथ मवेशियों को चारागाह से घर लेकर आ रहा था इसी दौरान जियालाल और जीतलाल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दशरथ को पीट दिया। दशरथ मदद के लिए चिल्लाया तो राकेश बीच बचाव करने पहुंचा, लेकिन राकेश को भी पीट-पीटकर बेहोश कर दिया गया। आवाज सुनकर दोनों पक्षों से लोग घटनास्थल पर जुटते गए और लाठी-डंडे कुल्हाड़ी, फरसा से दोनों परिवार एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये। चचेरे भाईयों के परिजन एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे और देखते ही देखते मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लहूलुहान होकर लोग चीखने चिल्लाने लगे और जब तक पुलिस पहुंचती दशरथ और राकेश की हालत बिगड़ चुकी थी।

दोनों पक्ष घायल
मारपीट में एक पक्ष से राकेश, दशरथ शिरसागर और उसकी पत्नी मंजू लहूलुहान हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से भी जीत लाल व उसकी पत्नी सरोज कुमारी जियालाल व विष्णु देवी भी घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल रवाना हुई। गंभीर घायल होने पर दशरथ और राकेश को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दशरथ और राकेश ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों का जमावड़ा
वारदात की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली हड़कंप मच गया। आईजी रमित शर्मा , एसएसपी आकाश कुलहरि फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अफसरों ने परिजनों से वार्ता शुरू की और उन्हें सांत्वना देते नजर आए। तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+