2019 तक इलाहाबाद भी बनेगा स्मार्ट शहर, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना में इलाहाबाद भी शामिल हो गया है। इस बावत आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।
इलाहाबाद। केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना में इलाहाबाद भी शामिल हो गया है। इस बावत आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। मण्डलायुक्त इलाहाबाद आशीष गोयल ने बताया कि यह इलाहाबादियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि इलाहाबाद अब स्मार्ट सिटी बनेगा। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तीसरे चक्र में स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए शहरों की घोषणा की। इसमें इलाहाबाद भी चुना गया है।

2019 तक हो जायेगा कायाकल्प
मण्डलायुक्त गोयल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 2019 में लगने जा रहे अर्धकुंभ से पहले यहां इतने विकास कार्य हो जाएंगे कि इलाहाबाद देखते ही बनेगा। इस शहर का कायाकल्प हो जायेगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के लिए तीसरे चक्र में 30 नए शहरों को चुनने की घोषणा की थी। जिसमें इलाहाबाद भी शामिल था। जिसकीआधिकारिक पुष्टि होते ही शहरियों की उम्मीदों को हवा मिल गई है। उनके स्मार्ट सिटी के सपने को पंख लग गए हैं।

यहां दिखेगा बदलाव
स्मार्ट सिटी की दिशा में बदलाव के तहत यातायात नियंत्रण और स्वच्छता पहला ध्येय रहेगा। इलाहाबाद जंक्शन से लेकर चौक, लीडर रोड, नूरुल्ला रोड, जीरो रोड वाया रामबाग। ममफोर्डगंज, जार्ज टाउन, हाईकोर्ट, पत्थर गिरिजा, सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर, मेडिकल चौराहा, बैरहना, संगम, कचहरी, कटरा, बैंक रोड, तेलियरगंज का इलाका शामिल है।

अखिलेश सरकार ने भी की थी कोशिश
गौरतलब है कि इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर काफी समय से कयास का दौर चल रहा था। पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने भी इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना की घोषणा की थी। लेकिन अब केन्द्र सरकार इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनायेगी।












Click it and Unblock the Notifications