इलाहाबाद: सगाई में जा रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, ऑटो से काटकर निकाली गईं 5 लाशें
इलाहाबाद। इलाहाबाद के थरवई इलाके में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं और एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रहा था और चालक ने वाहन को सड़क किनारे करने का प्रयास किया कि अचानक संतुलन बिगड़ गया। वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक, ऑटो के ऊपर चढ़ गया और उसके परखच्चे उड़ गए। घटना की खौफनाक स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑटो को काटकर घायलों को बाहर निकालना पड़ा। दुर्घटना में दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में जिंदगी से हार मान ली।

सगाई में जा रहा था परिवार
इलाहाबाद के सराय इनायत के रहने वाले सूबेदार रविवार को अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गोतावां गांव आया हुआ था। यह उसकी साली की सगाई होनी थी, उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूबेदार पत्नी को लेकर आया हुआ था। ससुराल से सगाई के लिए लोग रवाना होने लगे तो सूबेदार के साले राजेश, मुकेश और राजेश ने परिजनों को ऑटो में बैठाकर गाड़ी रवाना की। सगाई का कार्यक्रम सोरांव के चंदापुर गांव में था, लेकिन चंदापुर पहुंचने से पहले ही थरवई के जैतवारडीह गांव के सामने अप्पे दुर्घटना का शिकार हो गई।
ऑटो काटकर निकाले घायल
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें ट्रक के नीचे ऑटो में फंसे होने के कारण निकाला नहीं जा सका। पुलिस के पहुंचने के बाद ऑटो को काटकर घायलों व लाशों को बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना में मरने वाले सभी एक ही परिवार के लोग हैं। जिनमे राजेश का 10 साल का बेटा विशाल, 5 साल का अनिकेत और 1 साल की बेटी परी भी शामिल है। जबकि पत्नी अंशु की यह हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मृतकों में यश (3), सूबेदार (40) भी शामिल हैं। जबकि घायलों में राजेश की पत्नी नीता, रिश्तेदार ललिता, अंशु देवी, अनीता, उमा और अन्नया शामिल हैं, इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है और यह भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।











Click it and Unblock the Notifications