इलाहाबाद भाजपा मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता हुईं हादसे का शिकार

इलाहाबाद। यूपी में इलाहाबाद की निवर्तमान महापौर व कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता का देर रात वाराणसी से लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। ट्रक की टक्कर से अभिलाषा की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में अभिलाषा तो बाल-बाल बच गयी, लेकिन साथ रहे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस घटना की जानकारी जब मंत्री नंदी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर दी तो लोगों ने इसे हत्या की साजिश बताया।

Allahabad mayor candidate Abhilasha Gupta injured in accident

गौरतलब है कि पिछले दिनों मंत्री नंदी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी अभिलाषा के फेसबुक पर दी गई थी। उसके बाद हुये इस हादसे को लोग संयोग नहीं मान रहे बल्कि साजिश बता रहे हैं।

Allahabad mayor candidate Abhilasha Gupta injured in accident

फिलहाल मामले में थाना लंका में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें बताया गया कि अज्ञात ट्रक चालक ने शराब की नशे में गाड़ी चढ़ाई है। रात में तत्काल घायलों को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी इलाहाबाद आये।

Allahabad mayor candidate Abhilasha Gupta injured in accident

बता दें कि चुनाव प्रचार में गयी अभिलाषा गुप्ता देर रात इलाहाबाद लौट रही थी और उनके साथ अन्य वाहनों का भी काफिला था। लंका थाना क्षेत्र के रामनगर टोल प्लाजा से 100 कदम पहले अचानक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अभिलाषा की गाड़ी को टक्कर मारी। घटना के बाद काफिले में साथ रहे पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता व अन्य लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सभी को अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+