'बाहरवाली' के चक्कर में पति ने पत्नी के निजी अंग में डाला ज्वलनशील पदार्थ
सनकी पति ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को ऐसी सजा जी जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी।
इलाहाबाद। सनकी पति ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को ऐसी सजा जी जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी। पति ने पत्नी को बेहोश करने के बाद उसके निजी अंगों में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जिससे महिला की हालत बिगड़ गयी है। खून से लथपथ महिला को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है लेकिन ब्लीडिंग न रूकने पर उसे महिला अस्पताल रेफर किया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। घटना के बाद से पति घर छोड़कर फरार है।

2 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार इलाहाबाद के थरवई थाना क्षेत्र के देवापुर कुहौना गांव निवासी संजू की शादी 2015 में सरायममरेज थाना क्षेत्र के पूरे सदभावां गांव निवासी सूरज के साथ की थी। संजू के पिता शंभूनाथ ने बताया कि सूरज का एक महिला से अवैध संबंध था। यह बात छिपाकर शादी कर ली गई। शादी के बाद भी सूरज ने अपना अवैध संबंध बनाये रखा। संजू ने इस बात का विरोध किया तो पहले उसे दहेज कम मिलने के नाम पर पीटा जाता रहा। फिर अब सूरज ने संजू को दवा के नाम पर नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और उसे सबक सिखाने के लिए उसके नाजुक अंग में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। संजू जब चीखने-चिल्लाने लगी। खून बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई। तो अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया।

मायके वाले थे अंजान
पिता शंभूनाथ के अनुसार यह सब कुछ हो गया लेकिन ससुरालियों ने कोई खबर नहीं दी। पड़ोसियों की सूचना पर जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो बेटी का हाल देखकर हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी मरणासन्न थी और उसकी देखभाल के लिए कोई मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि डाक्टर संजू को यहां से लेकर जाने के लिये दबाव बना रहे थे। ससुराली चाहते थे कि यहीं उसकी मौत हो जाये ताकि किसी को कुछ पता ही न चले।

बेटी ने मां को बताई आपबीती
लेकिन जब संजू ने मां से किसी तरह आपबीती बताई तो परिजनों ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की दखल पर फिलहाल गंभीर हालत में संजू को दूसरे अस्पताल ले जाया गया है जहां वह जिंदगी के लिये मौत से लड़ रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये दबिश दी। लेकिन सूरज घर छोड़कर फरार है।












Click it and Unblock the Notifications