UP: ATS के इनपुट पर अब देवबंद में सभी पासपोर्ट धारकों के दस्तावेजों की होगी जांच

जल्द ही देवबंद क्षेत्र के पते पर बने तमाम पासपोर्ट की जांच होने के साथ-साथ ऐसे लोगों का सत्यापन भी कराया जाएगा, जिन्होंने देवबंद क्षेत्र में रहते हुए पासपोर्ट बनवाए हैं।

सहारनपुर। फतवों के शहर देवबंद और मुजफ्फरनगर क्षेत्र से अगस्त महीने में पकड़े गए आतंकियों की गतिविधियों के बाद एटीएस द्वारा जिला पुलिस को इस बाबत लगातार इनपुट दिया जा रहा है। जिसके बाद अब देवबंद क्षेत्र के पते पर बने सभी पासपोर्ट का सत्यापन किया जाएगा। एटीएस से मिले इनपुट में आशंका जताई गई है कि फर्जी आधार कार्ड और फर्जी पहचान पत्र के सहारे पासपोर्ट बनवाकर विदेशी आतंकी देवबंद में रह रहे है। इसके बाद डीआईजी ने देवबंद क्षेत्र में बने सभी पासपोर्ट के सत्यापन के निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही देवबंद क्षेत्र के पते पर बने तमाम पासपोर्ट की जांच होने के साथ-साथ ऐसे लोगों का सत्यापन भी कराया जाएगा, जिन्होंने देवबंद क्षेत्र में रहते हुए पासपोर्ट बनवाए हैं। बता दें कि देवबंद क्षेत्र से फरार हुए आतंकी फैजान के बारे में खुलासा हुआ था कि वो फर्जी मोहर से बनाई गई आईडी के आधार पर लोगों को कागजात मुहैया कराता था। उसने कई बांग्लादेशियों के यहां के पते पर पासपोर्ट भी तैयार कराए है।

All Passport holders in Deoband will check out by Police on ATS alert

अगस्त 2017 में मुजफ्फरनगर जनपद के कुटेसरा गांव से पकड़ा गया बांग्लादेशी आतंकी देवबंद में ही रह रहा था। देवबंद में रह रहे एक बांग्लादेशी आतंकी को दिल्ली से कोलकाता पुलिस पकड़ कर ले गई थी। लखनऊ रेलवे स्टेशन से देवबंद पहुंचे दो बांग्लादेशी आंतकियों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी कई आतंकी देवबंद से पकड़े जा चुके हैं। बताया जाता है कि देवबंद में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा ही आतंकियों के लिए रहने की व्यवस्था की जा रही है।

डीआईजी एस इमैनुअल का कहना है कि आशंका है कि देवबंद में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाए गए हैं। जिसमें देवबंद का पता हो, ऐसे पासपोर्ट के पते की ना केवल जांच कराई जाएगी, बल्कि पते का सत्यापन भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बाबत एसएसपी बबलू कुमार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। देवबंद में इस्लामी शिक्षा हासिल करने के लिए दुनियाभर से छात्र आते हैं। ऐसे में पुलिस दूसरे देशों से आए छात्रों का पूरा रिकॉर्ड तैयार करेगी। इसके अलावा उनका सत्यापन भी किया जाएगा ताकि समय-समय पर किसी सूचना पर उनके बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+