Ayodhya News: अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे उत्तर प्रदेश के सभी विधायक,सतीश महाना ने की यह अपील
Ayodhay News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। 11 फरवरी को सभी को बस द्वारा अयोध्या धाम जाना होगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को रामलला के दर्शन का न्यौता दिया है। विधायक के साथ उनकी पत्नी भी जा सकेंगी।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा में ही सभी को रामलला के दर्शन का न्यौता दिया। इसके साथ ही सभी से बस से चलने की अपील भी की। सतीश महाना ने कहा कि आप सभी दिव्य और भव्य रामनगरी अयोध्या के दर्शन अवश्य करें। यह भारतीय संस्कृति व परंपरा का द्योतक है। आप सभी राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर रामलला के दर्शन करें।

हांलाकि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व ही विपक्षियों की अपनी अलग-अलग विचारधाराएं थी। कांग्रेस ने जहां रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का विरोध किया था वहीं सपा ने भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। पेश किए गए बजट को भी योगी सरकार ने भगवान श्रीराम को समर्पित बताया था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिर्फ कुछ अतिथियों को ही आने की अनुमति थी बाकी लोगों से अपील की गई थी कि बाद में आएं। अब देखना यह है कि अखिलेश यादव सहित अन्य विपक्षी नेता 11 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications