VIDEO: रेलवे स्टेशन के बाहर घूस लेता कैमरे में कैद हुआ पुलिसवाला
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में घूसखोरी का धंधा बदस्तूर जारी है। इसी का असर है कि रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमणकर्ताओं को आरपीएफ पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है और जाम और गंदगी व्यापक स्तर पर है। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली, जब स्टेशन के बाहर आरपीएफ का सिपाही गौरव, ठेले वालों से रिश्वत लेता हुए कैमरे में कैद हो गया।

दरअसल ए-ग्रेड स्टेशन पर सुविधाएं और साफ-सफाई के तमाम दावे किये जाते हैं। लेकिन रिश्वतखोर अधिकारियों की भ्रष्ट कार्यप्रणाली के चलते यहां सी ग्रेड जैसी सुविधाएं हैं। स्टेशन के मालगोदाम वाली साइड पर गंदगी भरी पड़ी है। यहां लगने वाले ठेलों से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। अतिक्रमणकारियों का कहना है कि वह महीने-महीने हफ्ता देते हैं। वहीं रिश्वत लेते आरपीएफ पुलिसकर्मी के कैमरे में कैद होने के बाद इस बात पर मुहर भी लग गई है। उच्च अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications