VIDEO: भाजपा सांसद की रेलवे अधिकारी से दादागिरी, 10 मिनट में स्टेशन पर भेजो ट्रेन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वो अपने सांसद होने की हनक दिखाते हुए फोन पर रेलवे के अधिकारियों के साथ फोन पर अभ्रदता करते नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि दस मिनट में वैशाली स्टेशन पर चाहिए, राजधानी को रोक दो और वैशाली को लाओ। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की अगवानी करने पहुंचे सांसद सतीश गौतम ने ट्रेन लेट होने पर फोन पर अधिकारियों को हड़काया।

I want Vaishali at the station

ट्रेन लेट होने की बात पर सांसद फोन पर रेलवे अधिकारियों से दूसरी ट्रेनों को रोकने और वैशाली एक्सप्रेस को पहले स्टेशन लाने की बात कहने लगे, इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आ रहे थे। वायरल हो रहे वीडियो में सांसद सतीश गौतम रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर रेलवे अधिकारी को कह रहे हैं कि 15 मिनट में मुझे यहां पर गाड़ी चाहिए।

बीजेपी सांसद ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि राजधानी को रोक दो, वैशाली को निकालो। भाजपा सांसद का वीडियो सामने आने पर कांग्रेस और दूसरे दल के नेताओं ने भाजपाप पर हमला बोलतेहुए कहा है कि सत्ता के नशे में सांसद रेलवे अधिकारियों को ही आदेश दे रहे हैं, उन्हें ना यात्रियों की सुरक्षा की चिंता है और ना ही इस बात की कि वो किसी के काम में बाधा डाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+