अलीगढ़: तालाब के सर्द पानी में रातभर डूबी रही कार, 7 मरनेवालों में 2 पुलिसकर्मी

अलीगढ़/आगरा। यूपी में अलीगढ़ के अतरौली इलाके से अपहरण की गई लड़की को बरेली से बरामद करने में पुलिस को सफलता तो मिली लेकिन वापस लौट रही पुलिस की गाड़ी शनिवार की रात एक तालाब में जा गिरी। कोहरे की वजह से हुए इस बेहद दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बारे में सुबह में लोगों को पता चला जब उन्होंने तालाब में कार को देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला और सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

लड़की को छुड़ाने बरेली गई थी पुलिस

लड़की को छुड़ाने बरेली गई थी पुलिस

अतरौली के जवां थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण हुआ था। पुलिस को लड़की की लोकेशन बरेली में मिली थी और पता चला था कि वह एक युवक के कब्जे में है। लड़की के चार परिजनों के साथ सब इंस्पेक्टर और सिपाही बरेली के लिए निकले। वहां से लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाकर वापस अलीगढ़ लौटे रहे थे कि रात में कोहरे की वजह से ड्राइवर सड़क किनारे तालाब को नहीं देख पाया और गाड़ी उसमें समा गई।

अपहरण के बाद बचाई गई, हादसे में गई जान

अपहरण के बाद बचाई गई, हादसे में गई जान

रातभर कार तालाब में सर्द पानी में समाई रही और अंदर से कोई नहीं निकल पाया। दो पुलिसकर्मी, लड़की और उसके चारों परिजनों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब लोग टहलने निकले तो उन्होंने कार को तालाब में देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और कार को बाहर निकलवाया। सातों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

आगरा में पुलिसकर्मियों की कार का हादसा, 6 घायल

आगरा में पुलिसकर्मियों की कार का हादसा, 6 घायल

उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। थाना चित्राहाट से दो पुलिसकर्मी दो कैदियों को पेशी पर आगरा लेकर जा रहे थे। घटना थाना डौकी क्षेत्र के झील के पास हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से थाना डौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल एसएन इमरजेंसी भिजवा दिया जिनमें पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है।

घायल हुए कार सवार युवको को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिस कर्मियों के नाम धर्मेंद्र यादव राकेश बताए गए हैं। दोनों पुलिसकर्मी वैन से कैदियों को लेकर आगरा दीवानी पेशी पर आ रहे थे। फतेहाबाद के पास जायलो कार से भिड़ंत हो गई दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+