मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित, प्राप्त करेंगे अखिलेश यादव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण अवार्ड देंगी। जिसे उनके पुत्र अखिलेश यादव प्राप्त करेंगे।

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को बुधवार (05 अप्रैल) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण को मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे। बता दें, अखिलेश यादव आज अपनी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ दिल्ली पहुंचेंगे और राष्ट्रपति भवन में होने वाले सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
बता दें, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस सम्मान के बारे में नामों की घोषणा की गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल था। तो वहीं, बुधवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें ये पुरस्कार दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कार्यक्रम शाम पांच बजे होगा। पद्म विभूषण पुरस्कार लेने के लिए नेताजी के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।
पद्म विभूषण पुरस्कार कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। इस बात की जानकारी सपा सचिव और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ये अवार्ड लेने दिल्ली जा रहे हैं। यह अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। बता दें, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का पिछले साल 10 अक्टूबर को निधन हो गया था।
Recommended Video
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव सहित कई सपा नेताओं ने दिवंगत सपा सुप्रीमो के लिए भारत रत्न की मांग की थी। लेकिन, केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को नेताजी को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी। हालांकि, पद्म विभूषण देने की घोषणा के बाद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और सांसद डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग उठाई थी। उनका दावा था कि जिस कद के नेताजी मुलायम सिंह रहे हैं, उसके अनुसार उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications