Rajpal Singh Dies: अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह का निधन, जानिए कौन थे वो?

Rajpal Singh Death: शिवपाल सिंह यादव के बड़े भाई और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार (09 जनवरी) तड़के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी को बहुत दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे छोटे भाई राजपाल सिंह का आज सुबह 4 बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मेरे पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति!"

Rajpal Singh Death

who was Rajpal Singh: कौन थे अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह?

राजपाल सिंह पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे, जिनमें से एक दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव थे। वह शिवपाल से बड़े थे। एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजपाल सक्रिय राजनीति से दूर रहे और वंचितों और जरूरतमंदों की मदद के लिए जाने जाते थे।
राजपाल सिंह की पत्नी प्रेमलता यादव, जो जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, और उनके बेटे अभिषेक यादव उर्फ ​​अंशुल और आर्यन हैं। अंशुल हाल ही में लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे।

राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सैफई और इंटरमीडिएट की शिक्षा जैन कॉलेज करहल से हुई। उन्होंने केके डिग्री कॉलेज इटावा से स्नातक और लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक किया।

राजपाल सिं ने 1978 में एक गोदाम से नौकरी शुरू की और 2006 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका अंतिम संस्कार शाम को सैफई में किया जाएगा। राजपाल की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और खबर आने के बाद से ही स्थानीय लोग उनके घर के सामने जमा हो गए।

डॉ. रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने गांव पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+