56 साल के राहुल गांधी शादी करेंगे या नहीं? खुद बताया था कैसी लड़की का इंतजार, बोले- ‘प्यार लेकर स्टैंडर्ड हाई'

Rahul Gandhi Birthday: भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) राहुल गांधी आज यानी 19 जून 2026 को पूरे 56 साल के हो गए हैं। 19 जून 1970 को नई दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में जन्मे राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद राहुल गांधी का सियासी सफर अमेठी से लेकर वायनाड तक बेहद शानदार रहा है। राजनीति से अलग राहुल गांधी देश के एलिजिबल बैचलर हैं।

राहुल गांधी को लेकर देश के युवाओं और खासकर महिलाओं में एक सवाल हमेशा बना रहता है- 'आखिर राहुल गांधी शादी कब करेंगे और उन्हें कैसी लड़की की तलाश है?' अपने 56वें जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद अपनी शादी को लेकर सभी सवालों के दिलचस्प जवाब दिए हैं। राहुल गांधी खुद कई मौकों पर अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं।

Rahul Gandhi Marriage

जब राहुल गांधी ने खुद बताया शादी के लिए कैसी लड़की चाहिए? (Rahul Gandhi Marriage)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मशहूर यूट्यूबर काम्या जानी (कर्ली टेल्स) को दिए एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने अपनी शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका शादी करने का कोई इरादा है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह शादी के बिल्कुल खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने साफ किया, "जब मेरी जिंदगी में सही लड़की आएगी, मैं शादी कर लूंगा। जैसे ही कोई सही लड़की मिलेगी, सब कुछ अपने आप हो जाएगा।"

राहुल गांधी ने अपनी इस बात के पीछे एक बेहद खूबसूरत वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता (राजीव गांधी और सोनिया गांधी) की शादीशुदा जिंदगी बेहद खूबसूरत थी। वे दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। यही वजह है कि प्यार और शादी को लेकर उनका जो स्टैंडर्ड (पैमाना) है, वह बहुत ज्यादा हाई है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी कोई सख्त 'चेकलिस्ट' नहीं है, बस जो भी उनकी लाइफ में आए, वह बेहद प्यार करने वाली (Loving) और बुद्धिमान (Intelligent) होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा,

''जब मेरी जिंदगी में सही लड़की आएगी मैं शादी कर लूंगा... मैं शादी के खिलाफ बिल्कुल नहीं हूं। जब सही लड़की मिलेगी..सबकुछ हो जाएगा। असल में जो मेरे माता-पिता हैं... (सोनिया गांधी और राजीव गांधी) दोनों की शादी बहुत ही खूबसूरत थी...दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। इसलिए प्यार और शादी को लेकर मेरा स्टैंडर्ड है...वो बहुत ही हाई है। हालांकि मेरी को चेक लिस्ट नहीं है। जो भी मेरी जिदंगी में आए...वो लविंग होनी चाहिए...इसके साथ ही इंटेलिजेंट भी होनी चाहिए।''

Video: क्या सच में तय हो गई है राहुल गांधी और सांसद प्रणीति शिंदे की शादी? अब खुद पिता सुशील शिंदे ने बताया सच
Video: क्या सच में तय हो गई है राहुल गांधी और सांसद प्रणीति शिंदे की शादी? अब खुद पिता सुशील शिंदे ने बताया सच

तो इस वजह से अब तक कुंवारे हैं राहुल गांधी!

इसके अलावा 2023 के अक्टूबर में जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के साथ बातचीत के दौरान भी राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर सीधा सवाल पूछा गया था। एक छात्रा ने उनसे पूछा, "आप इतने स्मार्ट और गुड-लुकिंग हैं, फिर आपने शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा?" इस पर राहुल गांधी ने तुरंत और बेहद बेबाकी से जवाब दिया, "क्योंकि मैं अपने काम और कांग्रेस पार्टी में पूरी तरह से उलझा (Entangled) हुआ हूँ।" राहुल ने माना कि राजनीति और देश सेवा की व्यस्तताओं के चलते उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के लिए समय ही नहीं मिल पाया।

इस बातचीत के दौरान कॉलेज की लड़कियों ने राहुल गांधी की पर्सनल लाइफ और उनके रूटीन को लेकर भी कई मजेदार सवाल पूछे थे, जिनके जवाब उन्होंने बेहद बेबाकी से दिए थे। जब राहुल से पूछा गया कि वह अपने चेहरे पर क्या लगाते हैं जिससे उनकी त्वचा इतनी साफ दिखती है, तो उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया। राहुल ने बताया कि वह अपने चेहरे पर कभी कोई क्रीम या साबुन नहीं लगाते, वह सिर्फ सादे पानी से अपना चेहरा धोते हैं।

खान-पान के मामले में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सब कुछ पसंद है, बस उन्हें करेला, मटर और पालक खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता। घूमने-फिरने के शौकीन राहुल ने कहा कि उनकी पसंदीदा जगह 'हर वो जगह है जहाँ वह आज तक नहीं गए हैं।' उन्हें हमेशा नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है।

पॉलिटिशियन नहीं होते तो क्या होते?: राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं असल में एक साथ कई चीजें करता। मैं एक शिक्षक होता, जो युवाओं को सिखाता है और मैं एक अच्छा कुक (रसोइया) भी हूं, इसलिए मैं कई रोल कर सकता है।''

Rahul Gandhi Marriage
Meenakshi Natarajan कौन हैं, जाति क्‍या है? जिनसे इंप्रेस हो गए राहुल गांधी, बना दिया राज्‍यसभा उम्‍मीदवार
Meenakshi Natarajan कौन हैं, जाति क्‍या है? जिनसे इंप्रेस हो गए राहुल गांधी, बना दिया राज्‍यसभा उम्‍मीदवार

चुनावी रैली में राहुल गांधी का कबूलनामा: 'अब जल्दी करनी पड़ेगी शादी'

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान और उसके आस-पास राहुल गांधी की शादी का मुद्दा कई बार बेहद दिलचस्प तरीके से सामने आया। देश के शीर्ष नेताओं से लेकर खुद राहुल गांधी ने चुनावी मंचों और रैलियों में इस पर खुलकर और मजेदार बयान दिए।

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर एक बेहद दिलचस्प वाकया हुआ। 13 मई 2024 रायबरेली में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी मंच पर अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ खड़े थे।

तभी जनसभा में मौजूद भीड़ में से किसी समर्थक ने जोर से चिल्लाकर वही पुराना सवाल पूछ लिया- "आप शादी कब कर रहे हैं?" पहले राहुल गांधी को सवाल समझ नहीं आया, तो प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए उन्हें बताया कि जनता क्या पूछ रही है। इस पर राहुल गांधी ने मंच से मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अब जल्दी करनी पड़ेगी।"

विपक्षी नेताओं की सलाह: लालू यादव ने कहा, 'शादी करिए, हम बाराती बनेंगे'

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जब विपक्षी गठबंधन (INDIA Alliance) की नींव रखी जा रही थी, तब पटना में हुई एक आधिकारिक और बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की शादी को लेकर सबसे मजेदार बयान दिया था।

जून 2023 को हुई इस महाबैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू यादव ने सभी वरिष्ठ नेताओं के सामने राहुल गांधी से कहा, "आप शादी करिए, हम सब बाराती चलने के लिए तैयार हैं। आप हमारी बात नहीं माने, शादी नहीं किए। अभी समय बीता नहीं है। शादी करिए और दाढ़ी को थोड़ा ट्रिम (छोटा) करवाइए। आपकी मम्मी (सोनिया गांधी) भी हमसे बोल रही थीं कि आपकी बात नहीं सुनता है, इसकी शादी करवाइए।"

लालू यादव की इस बात पर मंच पर मौजूद राहुल गांधी समेत नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और बाकी सभी नेता ठहाके मारकर हंस पड़े थे। तब राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए लालू यादव से कहा था, "अब आपने कह दिया है, तो हो जाएगी।"

बाद में जुलाई 2023 में लालू यादव ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए एक और राजनीतिक चुटकी ली थी कि, "जो भी देश का प्रधानमंत्री बने, उसे पत्नी के साथ होना चाहिए। बिना पत्नी के प्रधानमंत्री निवास में रहना सही नहीं है।"

जन्मदिन पर फिर चर्चा में क्यों आई शादी?

19 जून 1970 को नई दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में जन्मे राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनकी राजनीतिक भूमिका लगातार बढ़ी है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर लोगों की उत्सुकता भी कम नहीं हुई है। यही वजह है कि हर जन्मदिन, चुनाव या सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल फिर सामने आ जाता है कि क्या राहुल गांधी कभी शादी करेंगे? फिलहाल उनका जवाब वही है जो वह पहले भी दे चुके हैं, जब सही व्यक्ति उनकी जिंदगी में आएगा, तब शादी भी हो जाएगी।

राहुल गांधी की शादी और लाइफस्टाइल से जुड़े FAQs
Q1: राहुल गांधी की उम्र कितनी है और उनका जन्म कब हुआ था?

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। आज (19 जून 2026) वह पूरे 56 साल के हो गए हैं।

Q2: राहुल गांधी के मुताबिक उन्हें शादी के लिए कैसी लड़की पसंद है?

राहुल गांधी ने बताया है कि उनकी शादी को लेकर स्टैंडर्ड काफी हाई हैं क्योंकि उनके माता-पिता का रिश्ता बेहद खूबसूरत था। उन्हें एक ऐसी जीवनसंगिनी की तलाश है जो लविंग (प्यार करने वाली) होने के साथ-साथ इंटेलिजेंट (बुद्धिमान) भी हो।

Q3: राहुल गांधी का पसंदीदा खाना क्या है और उन्हें क्या खाना पसंद नहीं है?

राहुल गांधी को लगभग सभी तरह के व्यंजन पसंद हैं, लेकिन वह खाने में करेला, मटर और पालक खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+