FIFA World Cup में दर्दनाक हादसा, कनाडाई खिलाड़ी की टूटीं पैर की हड्डियां, रोते हुए मैदान से गया बाहर?
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप-बी में गुरुवार को कनाडा और कतर के बीच खेले गए मुकाबले में एक बेहद दर्दनाक हादसा देखने को मिला। कनाडा ने कतर को 6-0 से करारी शिकस्त देकर विश्व कप इतिहास की अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की। लेकिन इस जश्न पर स्टार मिडफील्डर इस्माइल कोने (Ismael Kone) की गंभीर चोट ने पानी फेर दिया।
टैकल के कारण टूटी पैर की हड्डियां (FIFA World Cup 2026)
मैच के दौरान कतर के खिलाड़ी के एक खतरनाक टैकल के कारण 24 वर्षीय कोने के पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह घटना फुटबॉल जैसे हाई-कॉन्टैक्ट खेल में खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैदान पर रेफरी के फैसलों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। कतर के बेंच द्वारा इस स्पष्ट और गंभीर फाउल पर की गई बहस खेल भावना के विपरीत थी, जिसे कनाडाई कोच ने भी आड़े हाथों लिया।

'हमारे सामने हुआ हादसा, हड्डी चटकने की आवाज सबने सुनी'
कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे की भयावहता की पुष्टि की। कोच मार्श ने बताया कि यह घटना ठीक हमारी तकनीकी बेंच के सामने हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैदान और बेंच पर मौजूद हर व्यक्ति ने इस्माइल के पैर की हड्डी चटकने की आवाज साफ सुनी। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। कोने को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की तैयारी चल रही है। वह हमारी टीम के दिल की धड़कन हैं और उनका बाहर होना हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है।
VAR रिव्यू के बाद कतर के खिलाड़ी को मिला रेड कार्ड
यह वाकया मैच के दौरान तब हुआ जब कतर के मिडफील्डर असीम मादिबो ने गेंद छीनने के चक्कर में इस्माइल कोने पर बेहद खतरनाक और सीधा वार किया। मैदानी रेफरी ने शुरुआत में मादिबो को केवल पीला कार्ड दिखाया था। चोट की गंभीरता को देखते हुए जब वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) ने इस टैकल की समीक्षा की तो रेफरी ने अपना फैसला बदलते हुए मादिबो को सीधे रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया।
विरोधी खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम में मांगी माफी
कनाडाई कोच जेसी मार्श ने बताया कि मैच के बाद कतर के खिलाड़ी असीम मादिबो खुद हमारे ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने इस दर्दनाक घटना के लिए इस्माइल कोने से माफी मांगी। इससे यह साफ है कि उनका इरादा खिलाड़ी को इतनी गंभीर चोट पहुंचाने का नहीं था। हालांकि, मार्श ने कतर के कोचिंग स्टाफ और एक्स्ट्रा खिलाड़ियों के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब सामने वाले खिलाड़ी का पैर टूट चुका था, तब कतर की पूरी बेंच रेफरी के रेड कार्ड के फैसले का विरोध कर रही थी और बहस करने पर आमादा थी, जो बेहद अजीब और शर्मनाक बर्ताव था।















Click it and Unblock the Notifications