FIFA World Cup के बीच लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
FIFA World Cup 2026: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के परिवार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उनके पिता जॉर्ज मेसी (Jorge Messi) इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 68 वर्षीय जॉर्ज मेसी फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनकी स्थिति में सकारात्मक सुधार हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही तरह-तरह की अफवाहों पर मेसी के परिवार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
मेसी ने फैंस की ये खास अपील (FIFA World Cup 2026)
किसी भी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य का स्वास्थ्य एक बेहद संवेदनशील और पूरी तरह से निजी मामला होता है। क्लिकबेट और सनसनी फैलाने के चक्कर में सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां परोसना खिलाड़ी को चोट पहुंचाता है। मेसी और उनके परिवार ने फैंस से इस दुखद घड़ी में अपील की है कि केवल आधिकारिक स्रोतों से आने वाली जानकारियों पर ही भरोसा किया जाए।

मेडिकल सुपरविजन में हैं जॉर्ज
मेसी परिवार की ओर से ईएसपीएन (ESPN) को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जॉर्ज मेसी वर्तमान में कड़े मेडिकल सुपरविजन में हैं। वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और उनकी स्थिति में लगातार अनुकूल सुधार हो रहा है। इसके साथ ही बयान में आगे कहा गया कि पिछले कुछ घंटों में जो अफवाहें और अटकलें फैलाई गई हैं, उससे परिवार बेहद आहत है।
वर्ल्ड कप के पहले मैच में मेसी के भावुक होने की वजह आई सामने
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया के खिलाफ गोल दागने के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर बेहद भावुक नजर आए थे। उस समय फैंस के बीच उनकी इस प्रतिक्रिया को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, बाद में खुद मेसी ने यह संकेत दिया था कि फुटबॉल से इतर उनके निजी जीवन में चल रही कुछ परिस्थितियां उनके इस भावुक होने की मुख्य वजह थीं।















Click it and Unblock the Notifications