लखनऊ में छोटी बहू के लिए प्रचार करेंगे जेठजी

अखिलेश यादव लखनऊ में आज अपर्णा यादव के लिए करेंगे प्रचार, अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से सपा की उम्मीदवार हैं।

लखनऊ। अखिलेश यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के लिए आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में प्रचार करने पहुंचेंगे। वह लखनऊ के कैंट से सपा प्रत्याशी अपर्णा के लिए प्रचार करने के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। अपर्णा यादव के खिलाफ भाजपा ने मौजूदा कैंट विधायक रीता बहुगुणा जोशी को मैदान में उतारा है। रीता बहुगुणा इससे पहले कांग्रेस की सीट से यहां जीतकर विधायक बनी थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

aparna yadav

बुधवार को लखनऊ के अमीनाबाद में अपर्णा के चुनाव प्रचार के लिए सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने कहा था कि अपर्णा को जिता देना यह मेरा भी सम्मान होगा। उन्होंने कहा था कि अपर्णा बहुत काम करेगी। इसके साथ ही मुलायम सिंह ने कहा था कि उन्होंने अयोध्या में गोली चलवाई थी ताकि मुसलमानों का देश से भरोसा नहीं उठे कि उनके लिए कोई नहीं है। उन्होंने कहा था कि धर्म की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी थी।

इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद के बीजेपी प्रत्याशी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, हुई किरकिरी

वहीं इस दौरान अपर्णा का प्रचार करने के लिए डिंपल यादव भी मंच पर पहुंची थी और उन्होंने लोगों से अपील की थी कि आप अपर्णा को वोट दे वह बहुत काम करेगी। इस मौके पर अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि नमामि गंगा की परियोजना शुरु की गई लेकिन गंगा में तमाम नालों क बहाया गया, जबकि अखिलेशजी जोकि मेरे जेठ भी हैं उन्होंने पांच करोड़ पेड़ लगाने का काम किया औऱ पर्यावरण को बढ़ावा दिया। बहरहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कैसे एक ही मंच पर अपर्णा और अखिलेश लोगों से वोट अपील करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+