अखिलेश बोले, उपचुनाव में हार के बाद योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं विकास की बात

लखनऊ। यूपी उपचुनाव में जीत के बाद उत्साहित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार बेरोजगारों को परेशान कर रही है, युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद योगी आदित्यनाथ का सुर बदल गया है। अब वह विकास की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ चुनाव से पहले विकास की बात करते तो उन्हें चुनाव में हार का मुंह नहीं देखना पड़ता।

akhilesh

बसपा के साथ गठबंधन के बाद जिस तरह से सपा के उम्मीदवारों को दोनों लोकसभा की सीटों पर जीत मिली उसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने बसपा मुखिया को बधाई दी है, अब सपा व बसपा के कार्यकर्ता भी आपस में एक दूसरे को बधाई दें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि वह भाजपा की राजनीति को नकार रही है। लोग रोजगार, कृषि, किसान जैसे मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।

लखनऊ में जिस तरह से आंदोलन कर रहे बीटीसी छात्रों पर पुलिस ने लाठी चलाई उसपर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि बीटीसी के छात्रों को सिर्फ इसलिए नियुक्ति नहीं मिल रही है क्योंकि सपा सरकार में उनकी नियुक्ति हो गई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से बीटीसी छात्रों पर लाठी चलाई गई और लड़कियों के साथ बर्ताव किया गया वह गलत है। पुलिस भर्ती का पूरा का पूरा रिजल्ट तैयार है, लेकिन सरकार उनका परिणाम जारी नहीं कर रही है। यह लोग दूसरी दिशा में राजनीति को लेकर जा रहे हैं। जिनकी प्रक्रिया पूरी हो गई है कम से कम उन्हें तो नौकरी दे दो।

इसे भी पढ़ें- अखिलेश ने बताई योगी की हार की वजह, बोले ऐसे तो हम 2019 में जीतेंगे 75 सीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+