Akhilesh Yadav news: अखिलेश यादव को सीबीआई ने पूछताछ के लिए भेजा समन, जानें क्या है मामला?

Akhilesh Yadav summoned, अवैध खनन मामले में सीबीआई ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को नोटिस जारी किया है। अखिलेश यादव को 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है।

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने ट्वीट कर दावा किया कि, अखिलेश यादव को सीबीआई की ओर से नोटिस भेजा गया है।उन्होंने आगे लिखा कि, सीबीआई, ईडी हर चुनाव से पूर्व सक्रिय हो जाती है और बीजेपी के इशारों पर सम्मन भेजती है हम डरने वालों में नहीं हैं।

Akhilesh Yadav summoned by CBI 29 feb for questioning in illegal mining case

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश यादव को अवैध माइनिंग केस में नोटिस भेजी गई है। ये समन 160 CRPC तहत भेजा गया है। अखिलेश यादव को सीबीआई ने 29 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने बुलाया। सीबीआई की ओऱ से अखिलेश को बतौर गवाह के तौर पर पूछताछ में शामिल होने के लिए समन भेजा है। उन्हें 21 फरवरी को नोटिस जारी किया गया था।

बता दें कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव को जनवरी 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की उस एफआईआर के संबंध में नोटिस भेजा गया है। ये मामला अखिलेश के शासन काल में हमीरपुर में 2012-2016 के बीच हुए कथित अवैध खनन से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में जनवरी 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट, खनन अधिकारी और अन्य सहित कई लोक सेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि, कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया। अब अखिलेश को इसी मामले में एक गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+