Ganga Vilas cruise: अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशान, पूछा-क्या गंगा में क्रूज पर परोसी जा रही शराब?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में जो क्रूज चल रही है वह नई नहीं है बल्कि 17 साल से चल रही है। बीजेपी के लोग शोर करने और प्रचार करने में बहुत आगे हैं।

Ganga Vilas cruise, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के रविदास घाट से रवाना किया। अब इस गंगा विलास क्रूज को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या गंगा नदी पर चल रहे क्रूज पर शराब परोसी जा रही है?
मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, ये जो पानी का जहाज जो चल रहा है, वो कई सालों से चल रहा है। ये नया नहीं है, मुझे तो किसी ने जानकारी दी है कि ये पिछले 17 साल से चल रहा है। इसमें बस कुछ हिस्सा जोड़ दिया है और ये लोग उसको कह रहे हैं कि हमने शुरू किया है। बीजेपी के लोग शोर करने और प्रचार करने में बहुत आगे हैं।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सुनने में तो यहां तक आया है कि ये जो पानी का जहाज...क्रूज है...वो अकेला क्रूज नहीं है। उसमें बार भी सुनने में आ रहा है। अखिलेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए पूछा कि, पूछा कि क्या क्रूज पर शराब परोसी जा रही है? उन्होंने कहा कि, मां गंगा पर अभी तक तो आरती सुनते थे, पूजा पाठ की चीज़े सुनते हैं, हम लोग कई बार वहां पर नाव में बैठे हैं तो लोग समझाते हैं कि ये चीज़ करनी है ये चीज नहीं करनी है। ये धार्मिक स्थान है।
सपा प्रमुख ने कहा कि, अब ये क्रूज में बार है या नहीं है ये तो बीजेपी वाले ही बता सकते हैं। हम तो उसके अंदर गए नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने नाविकों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब क्या सरकार नाविकों का भी रोजगार छीनेंगी। भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसा कमाने की नीति निंदनीय है। पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव अनुभूत करने आते है; विलास-विहार के लिए नहीं। भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पायेगी।












Click it and Unblock the Notifications