सीट शेयरिंग पर जयंत और अखिलेश की मुलाकात, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
लखनऊ, 23 नवंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। अब माना जा रहा है कि दोनों दल जल्द ही गठबंधन और सीट शेयरिंग की घोषणा कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच आज करीब 1 घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई। इस बैठक के बाद अखिलेश यादव ने जयंत के साथ ट्विटर पर एक फोटो साझा की है।

Recommended Video
जयंत चौधरी ने मुलाकात के बाद तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'बढ़ते कदम'। इसके बाद अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर..'। सीटों के बंटावारे को लेकर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच पहले राउंड की बैठक थी। हालांकि दोनों गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दोनों ही नेता गठबंधन का एलान कर सकते हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार जयंत ने सपा से 50 सीटों की मांग की थी। जबकि सपा नेतृत्व रालोद को 30 से 32 तक सीट देने की पेशकश की है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार से पांच सीटें ऐसी भी हैं जिन पर दोनों दल अपने प्रत्याशी उतारने के कारण इन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। लेकिन अब मसला हल होता दिख रहा है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा था कि, सहयोगी दलों को गठबंधन के तहत अधिकतम 50 से 55 सीटें ही दी जाएंगी। इनमें रालोद के अलावा ओम प्रकाश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और रालोद सहित अन्य छोटे दल भी शामिल हैं। ऐसे में रालोद के हस्सिे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 25 और सुभासपा को पूर्वांचल की दर्जन भर से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। बता दें कि, अखिलेश यादव कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि वह यूपी चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications