केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर लगाया भगवान गौतम बुद्ध का अपमान करने का आरोप, शेयर किया वीडियो

लखनऊ, फरवरी 23। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भगवान गौतम बुद्ध का अपमान करने का आरोप लगाया है। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर अखिलेश यादव का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को लेने से इनकार करते हुए दिख रहे हैं।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कौशांबी जिला का किया अपमान- मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "श्री अखिलेश यादव जी भगवान तथागत गौतम बुद्ध से इतनी नफ़रत क्यों करते हो, क्या यह भी नई सपा का चरित्र है !" केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव ने ना सिर्फ भगवान बुद्ध का अपमान किया है बल्कि उनकी तपोस्थली कौशांबी जिले का भी अपमान किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ने तथागत भगवान बुद्ध को मानने वाले करोड़ों लोगों का अपमान किया है। उन्होंने गौतम बुद्ध की प्रतिमा को नहीं लिया, लेकिन चांदी का मुकुट पहन लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि यह वीडियो मंगलवार का है, जब अखिलेश यादव सिराथू में पार्टी प्रत्याशी के लिए एक जनसभा को संबोधित करने के लिए गए थे। जब अखिलेश यादव मंच पर थे तो लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने अखिलेश यादव को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट देनी चाही, लेकिन अखिलेश यादव मू्र्ति को हाथ में नहीं लिया और उसे वहां से हटाने की बात कही।

सिराथू के मीठेपुर सयारा क्षेत्र में पहुंचे अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह स्टूल वाले मंत्री हैं, इन्होंने आपको धोखा दिया है। यहां की सड़कें तीन महीने में ही उखड़ गई हैं। हम सरकार बनने पर इसकी जांच कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+