सपा-बसपा गठबंधन को लेकर सैफई में अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

इटावा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रविवार को सैफई पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार चुनाव से पहले किया गया अपना हर वादा भूल गई है। इसलिए प्रदेश सराकर को उनका वादा याद दिलाने के लिए उन्होंने छात्रों को लैपटॉप बांटे।

Akhilesh Yadav gave a big statement about SP-BSP alliance

सपा सुप्रीमो ने सैफई के किसान बाजार में घंटाघर के पास रविवार शाम को इटावा की इंटर छात्रा सांभवी चौहान और औरैया की छात्रा आर्या त्रिपाठी को लैपटॉप वितरित किये। सपा सुप्रीमो ने छात्राओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इसी के तहत हम लोगों ने सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ में जिला टॉपर छात्रों को लैपटॉप बांटे है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे अपना वादा भूल गई है। 2019 में आम जनमानस भाजपा सरकार को उसका वादा याद दिलाने के लिए तैयार बैठा है।

राम मंदिर पर सीएम योगी की सुप्रीम कोर्ट से आस्था के आधार पर सुनवाई वाली अपील पर बोलते हुए कहा कि हमारे सीएम इतने अच्छे है कि कहते है कि बंदर को भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ो। कहा कि जब गन्ना किसान अपना भुगतान मांगता है तो कहते है चीनी से डायबिटीज बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है। बसपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा को हटाने के लिए सभी दल एक साथ आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने एक बार कहा कि ठोक दो तो पुलिस आज तक निर्दोषों को एनकांटर के नाम पर ठोकने में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+