' इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फैसलों' का ', अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में खत्म हुए विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने वाला है, जिसके लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब 'फ़ैसलों' का। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! 'लोकतंत्र के सिपाही' जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!

बता दें कि हाल ही में ईवीएम को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार सवाल उठाए हैं और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लगातार ट्वीट कर भाजपा और ईवीएम पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि आज से,अभी से हर युवा, हर मतदाता अगले 3 दिन तक मत की रक्षा के लिए मतगणना केंद्र की क़िलेबंदी कर दे और ढोल-मंजीरा लेकर आज़ादी के अफ़साने गाए। किसानों की तरह उनके लिए भी लोकतंत्र के लंगर लगेंगे व दुनिया देखेगी लोकतंत्र को कैसे बचाया जाता है। राजनीति बाहुबल के आगे जनबल झुकेगा नहीं।
इसके अलावा ट्वीट कर लिखा था कि मतगणना केंद्रों को 'लोकतंत्र का तीर्थ' समझकर वहाँ जाएं और डटे रहें और सत्तापक्ष द्वारा चुनाव परिणाम में हेराफेरी की हर साज़िश को असंभव बना दें! सपा-गठबंधन की जीत हो रही है, तभी तो भाजपाई धांधली की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications