Agnipath Scheme: बीजेपी और उद्योगपतियों पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- 'भरोसा 'कथनी' से नहीं...'
Agnipath Scheme: बीजेपी और उद्योगपतियों पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- 'भरोसा 'कथनी' से नहीं...'
लखनऊ, 21 जून: 14 को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 'अग्निपथ' योजना का ऐलान किया था, तभी से पूरे देश में हिसंक प्रदर्शन के साथ-साथ सियासत भी जारी है। तो वहीं, अब केंद्र सरकार की इस योजना के समर्थन में कई बड़े कॉरपोरेट घराने और दिग्गज उद्योगपति उतर आए हैं। इन उद्योगपतियों ने अग्निवीरों को अपने यहां नौकरी में प्राथमिकता देने का वादा किया है। तो वहीं, अब कॉरपोरेट घरानों के इस वादे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए उन्हें रिटायर सैनिकों की लिस्ट भेजी है। अखिलेश ने कहा, 'भरोसा 'कथनी' से नहीं, 'करनी' से पैदा होता है।'
Recommended Video

'अग्निपथ' योजना को लेकर बीजेपी और कई बड़े उद्योगपतियों ने नौकरी का वादा किया है, जिसमें पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने मंगलवार 21 जून को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा,
'अग्निवीरों' को भविष्य में अपनी कंपनियों और कार्यालयों में नौकरी देने का जो भावी वादा बड़े-बड़े लोग कर रहे हैं, उनके 'उस वादे' पर युवा भरोसा कर सकें, इसके लिए हम ऐसा वादा करने वालों का सहयोग करना चाहते हैं। उन्हें आज के सेवानिवृत सैनिकों की सूची तत्काल भेज रहे हैं। वो उन सेवानिवृत सैनिकों को तुरंत अपनी कंपनियों और कार्यालयों में नौकरी देकर अपने वादे की सत्यता और गंभीरता अभी साबित करें, जिससे भावी अग्निवीर उन पर 4 साल बाद भरोसा कर सकें। भरोसा 'कथनी' नहीं, 'करनी' से पैदा होता है।
अखिलेश यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'भाजपा जिस तरह अपने समर्थकों से 'अग्निवीर' के तथाकथित फ़ायदे गिनवाने में लगी है, उससे अच्छा होगा कि भाजपा अपने उन सदस्यों-समर्थकों की सूची जारी करे जो इस योजना में अपने बच्चों को भेज रहे हैं। प्रवचन देने से अच्छा है भाजपाई ख़ुद उदाहरण पेश करें। भाजपा युवाओं का अपमान बंद करे।'
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि, ''अग्निपथ' की नीति सरकार ने बनायी है अतः सरकार व सत्ताधारी दल के प्रवक्ता किसी और को आगे न करें। अमीर उद्योपतियों की आय की सुरक्षा से अधिक ज़रूरी है देश की सुरक्षा इसीलिए जो भी बजट कम पड़ रहा है उसके लिए सरकार कॉरपोरेट पर अतिरिक्त कर लगाए परंतु देश की सुरक्षा के साथ समझौता न करे।'












Click it and Unblock the Notifications