लैपटॉप को लेकर अखिलेश का भाजपा पर तंज, कहा हमारी तस्वीर के वजह यूपी की बदहाली की तस्वीर बदले योगी सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर ट्वीट करके बड़ा हमला बोला है। भाजपा के लैपटॉप पर मोदी और योगी की फोटो लगाई जाने पर अखिलेश ने कहा कि अभी तक भाजपा हमारे कामों को अपना बताकर उद्घाटन करती थी और रंग बदलती थी, अब हमारे दिए गए लैपटॉप से हमारी तस्वीरें बदल रही है। अगर तस्वीर बदलनी ही है तो भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जो दुर्गति हुई है उस बदहाली की तस्वीर को बदलें। इस बार जनता विकास विरोधी भाजपा को ही बदल देगी।

Akhilesh yadav comment on Yogi government for changing the picture in laptop

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं। हम पुराने नहीं बल्कि नए लैपटॉप बांट रहे हैं। हम अखिलेश यादव की तरह नहीं हैं।

Akhilesh yadav comment on Yogi government for changing the picture in laptop

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की तस्वीरों वाले लैपटॉप सप्लायर को वापस कर दिए थे। ये लैपटॉप बीजेपी की सरकार आने के बाद से राजकीय इंटर कॉलेज में ताले में बंद थे। सूत्रों की मानें तो सिर्फ आगरा से ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जिलों से लैपटॉप एकत्र किए गए हैं। अब इन लैपटॉप में अखिलेश और मुलायम की फोटो की जगह सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लैपटॉप निर्माता और सप्लायर को लैपटॉप वापस करके उनसे डिफॉल्ट सेटिंग अपडेट करने को कहा गया है। उन्हें कहा गया है कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की जगह सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम अटल बिहारी की तस्वीरें मेन स्क्रीन पर लगाएं।' हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक निर्देश सरकार की तरफ से नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें- शिवपाल ने अपनी गाड़ी से उतारा समाजवादी पार्टी का झंडा, ट्विटर पर डाली नई पहचान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+