VIDEO: इनकम पूछने पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सीबीआई ऑफिस जाएं, यहां बकवास न करें
Akhilesh Yadav Income: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव गुरुवार को अपनी आय पर सवाल पूछे जाने से नाराज हो गए। वह विज्ञान भवन में एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित 'स्वदेश कॉन्क्लेव 2024' कार्यक्रम में बोल रहे थे। दर्शकों में से एक ने यूपी के पूर्व सीएम से उनके राजनीतिक जीवन पर चर्चा के दौरान उनके परिवार की आय में बदलाव के बारे में पूछा, तो अखिलेश ने सख्त जवाब दिया।
अखिलेश ने कहा, "आप मेरी आय जानना चाहते हैं कि मेरी आय पहले कितनी थी और आज कितनी है? मैं 20 साल से अधिक समय से सीबीआई जांच के दायरे में हूं इसलिए अगर आप मेरी बैलेंस शीट जांचना चाहते हैं तो सीबीआई ऑफिस जाएं, इनकम टैक्स ऑफिस जाएं। यहां बकवास न करें।"

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि वह अपनी इनकम बताएं या न बताएं, लेकिन उन लोगों की भी इनकम पूछी जानी चाहिए,जो कहते रहते हैं कि वे झोला लेकर चले जाएंगे। "मैं तो चलो अपनी इनकम बताऊँ या न बताऊँ।
अखिलेश यादव की आय
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कन्नौज संसदीय क्षेत्र में दाखिल अखिलेश यादव के 25 अप्रैल 2024 को दाखिल हलफनामे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर विवरणी में दर्ज उनकी आय 84,51,721 रुपये है। इसी तरह अगर पिछले कुछ सालों की बात की जाये तो वित्त वर्ष 2021-22 में उनकी आय 1 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उनकी आय 83,98,569 और वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 83,56,978 थी।
डिंपल यादव की आय
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की बात करें तो हलफनामे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उनकी आय 67,50,148 रुपये है। इसी तरह अगर पिछले कुछ सालों की बात की जाये तो वित्त वर्ष 2021-22 में उनकी आय 78,66,472 थी। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उनकी आय 58,92,928 और वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 59,14,555 थी।
कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि वह आर्मी स्कूल नहीं बल्कि मिलिट्री स्कूल से पास आउट हैं। उन्होंने 'स्वदेश' शब्द का उपयोग इसलिए किया क्योंकि इसका भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी अपनी चीजें बढ़ें और हमारे अपने लोग आगे बढ़ें।
उन्होंने चीन से व्यापार पर भी सवाल उठाए और कहा कि हमें चीन से इतना सामान लाने की बजाय अपने देश का व्यापारी तरक्की करने देना चाहिए। "आप बताइये हम चीन के साथ क्या बिजनेस कर रहे हैं आप सिर्फ नंबर की बात करिए।
यह भी पढ़ें याद रहेगी शादी, बाढ़ में फंसे दूल्हा और दुल्हन, गोद में उठाकर पार कराया गया नाला












Click it and Unblock the Notifications