अखिलेश यादव ने बताया, सीएम योगी की किस बात पर यूपी पुलिस ने चलाई विवेक तिवारी पर गोली

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में नथापुर्वा गांव में एक गैस प्लांट का भूमि पूजन करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर भाजपा को हिंदू होने पर गर्व है तो मुझे बैकवर्ड हिंदू होने पर गर्व है। चुनाव क बारे में बातचीत करते हुए बोले कि भाजपा हमारे गठबंधन से घबराई है लेकिन उन्हें नहीं पता कि असली गठबंधन तो अभी बाकी है। वहीं विवेक तिवारी हत्यांकांड को सीधे योगी की कथनी से लिंक कर दिया।

akhilesh yadav attacks on cm yogi during inauguration of gas plant in kannauj

लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है कि ठोक दो। पुलिस ने उसी अंदाज में ठोक डाला। योगी के मंत्री ही सरकार पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा रहे हैं। अलीगढ़, नोएडा सहित कई जगत तो केवल प्रमोशन पाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर डाले गए। मानवाधिकार आयोग से इस सरकार को जितने नोटिस मिले, कभी किसी सरकार को नहीं मिले।

वहीं चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक साजिश कन्नौज में होगी। यह वही कन्नौज है जहां पर साजिश कर पृथ्वीराज चौहान का राजपाट छीन लिया गया था। भाजपा भी उन्हीं के नक्शे कदम पर है। एक्सप्रेसवे की तारीफ करते हुए कहा कि सड़क देश की खुशहाली के लिए बनती हैं। हमने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान उतारे थे, भाजपा सरकार बलिया-मिर्जापुर एक्सप्रेसवे पर राफेल उतारकर दिखाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर गए हैं। जब पैसे वाले चले जाएंगे तो देश को खुशहाल कौन बनाएगा। बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में यूपी के लोगों को अपमानित होना पड़ रहा है। सरकार ने किसानों के साथ केवल छलावा किया है, आज तक नहीं बताया कि एमएससपी कैसे तय होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+