जब अखिलेश यादव ने पूछा कौन हूं मैं, बच्चा बोला 'आप राहुल गांधी हैं'- जानिए क्या है मामला

लखनऊ, 30 मई: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता अखिलेश यादव की एक बात पर जोरदार ठहाका लगा। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की कमियां गिनाते हुए अपने कार्यकाल का एक ऐसा किस्सा सुना दिया, जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अखिलेश लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोले जा रहे थे, लेकिन अचानक उन्होंने एक स्कूली बच्चे से अपने बारे में पूछे गए सवाल का जब जिक्र किया तो सदन ठहाकों से गूंज उठा। दरअसल, मामला अखिलेश को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समझे जाने से जुड़ा था।

Akhilesh Yadav told in the UP assembly that a schoolboy mistook him for Rahul Gandhi. After that there was a loud laugh. Couldnt stop laughing CM Yogi

यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर हमला कर रहे थे अखिलेश
उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की हालत पर हमला करते हुए अखिलेश यादव योगी सरकार की फजहीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'शिक्षा के मामले में प्रदेश नीचे के चार राज्यों में से है। सरकार को निराशा होनी चाहिए, हमें भी है। हमारे यूपी की जनसंख्या 25 करोड़ है। जिस यूपी ने देश को इतने प्रधानमंत्री दिए हों...यूपी ने इनकी सरकार में भी लगातार प्रधानमंत्री दिए हैं। केंद्र में और राज्य में सरकार में हैं, फिर भी इनके रहते शिक्षा का ये स्तर है?'

"वो छोटा सा बच्चा बोला है कि हां मैंने पहचान लिया...."
इसके बाद अखिलेश ने उस वाक्ये का जिक्र किया, जिससे पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बोले, "प्राइमरी स्कूल में मैं हमेशा जाता हूं। मैं एक बार नहीं गया। जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी गया। और मैं अपनी भी कमी जानता हूं। जब मैं एक स्कूल में गया.....मैंने एक बच्चे से जाकर के पूछा कि पहचाना आपने मुझे......तो वो छोटा सा बच्चा बोला है कि हां मैंने पहचान लिया....."

"मैंने पूछा कौन हूं मैं ? तो बोला कि आप राहुल गांधी हैं......"
अखिलेश ने आगे कहा, "मैंने पूछा कौन हूं मैं ? तो बोला कि आप राहुल गांधी हैं......" इसी बात पर सदन में जोरदार ठहाके लगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने हंसी रोक नहीं पाए। हालांकि, इसपर अखिलेश ने आरोप लगाया कि "इन्हें दुख इस बात का नहीं है कि यूपी नीचे से चौथा नंबर है। इन्हें खुशी इस बात की है कि मैंने कांग्रेस पार्टी के नेता का नाम ले लिया.....कमाल है.....आपकी सरकार किसने बना दी...सोचिए आप..... " यह वीडियो एक पत्रकार आशीष सुमित मिश्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

दरअसल, करहल विधानसभा सीट से सपा विधायक अखिलेश यादव की पार्टी ने 2017 का चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था और तब 'यूपी के दो ल़ड़के' का नारा खूब चला था। लेकिन, चुनावों में गठबंधन की करारी हार हुई थी और 403 सीटों में सपा और कांग्रेस मिलकर सिर्फ 54 सीटें जीत पाई थी। समाजवादी पार्टी को 47 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+