हमारी सरकार बनने जा रही है, हमारी कथनी-करनी में फर्क नहीं- अखिलेश यादव
मथुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने जा रही है, हमने जो वायदा किया उसे पूरा किया।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कांग्रेस का साथ मिल गया है तो क्या आपको भरोसा है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम जो भी कोशिश कर सकते थे यहां के लोगों के लिए की। उन्होंने कहा कि इतना कौन मुख्यमंत्री आपके जिले में आया होगा, हमने यह नहीं देखा कि वोट मिलेगा या नहीं।
हम एक लाख नौजवानों को पुलिस में नौकरी देने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव के भाषण के मुख्य बिंदु
- बजट का पूरा पैसा पत्थरों में लगा दिया।
- पत्थर वाली सरकार जब भी सरकार में आई पत्थर लगवाएं, स्मारक बनवाए।
- वो जानते हैं यूपी से ही देश की सरकार का रास्ता निकलता है, इसलिए उन्होंने आपको धोखा दिया।
- केंद्र की सरकार ने आपको धोखा दिया है, आम लोगों को कोई सुविधा नहीं दी है।
- सड़क को बेहतरीन बनाने, किसानों को सुविधाएं देने का काम किया है।
- आने वाले समय में गांव में कैसे 24 घंटे बिजली पहुंचे इसका इंतजाम करने जा रहे हैं।
- हम बिजली की व्यवस्था ठीक करने जा रहे हैं।
- हम भरोसा दिलाते हैं कि समाजवादी लोग जो कहते हैं वह पूरा करते हैं।
- आप हमारी मदद करना और सरकार बना देना
- अब कांग्रेस का हाथ साइकिल से साथ जुड़ गया है
- भाजपा वाले कहते हैं कि इंटरव्यू खत्म कर देंगे, लेकिन हमने पुलिस की भर्ती में इंटरव्यू को खत्म कर दिया।
- हम लोगों को एक हजार रुपए का पेंशन देंगे।
- समाजवादी पेंशन में 500 रुपए मिलता है, लेकिन हम 1 करोड़ लोगों को पेंशन देने का काम करेंगे।
- हर गरीब परिवार को समाजवादी पेंशन से जोड़ने का काम करेंगे।
- हम कहते हैं कि भाजपा वालों तुम्हारी कोई एंबुलेंस हो तो बताओ, हमने 108 सेवा शुरु की।
- समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कभी भेद नहीं पाओगे आप
- कोई अगर दूध का कारखाना लगाना चाहेगा तो हम उसकी भी मदद करेंगे।
- मेरठ, शाहजहांपुर में चीनी मिल शुरु की वैसे ही मथुरा में चीनी मिल शुरु करने का काम करेंगे।
- आने वाले समय में सरकार बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications