राहुल गांधी पर कमेंट को लेकर अखिलेश का सख्त निर्देश, आईपी सिंह ने डिलीट किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ते विवाद के बीच सपा प्रमख अखिलेश यादव ने डैमेज कंट्रोल किया। आईपी सिंह के एक बयान को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सपा चीफ के बयान के बाद आईपी ने भी एक्स (पूर्व में ट्वीटर)पर की गई अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

सपा के दिग्गज नेता आईपी सिंह की ओर राहुल गांधी को लेकर किए गए कमेंट के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विवाद के बीच अखिलेश यादव को खुद आना पड़ा। सपा प्रमुख के निर्देश के बाद आईपी सिंह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। इसके बाद सपा की ओर से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मैसेज भी किया गया, जिसके बाद विवाद थमता नजर आया। हालांकि इस बीच आईएनडीए में शामिल दोनों दलों के बीच एक बार फिर विरोधी विचारधार खुलकर सामने आई। लेकिन अखिलेश यादव के बीच में आने से समय रहते डैमेज कंट्रोल कर लिया गया।

Akhilesh strict instructions to SP

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल दल अन्य दलों को जोड़ने के साथ एलायंस की मजबूती पर फोकस कर रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी के खिलाफ सपा की ओर से ट्विट के बाद अखिलेश ने सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि हमें कांग्रेस की बात माननी होगी। कांग्रेस के साथ विवाद को खत्म करने के लिए सपा प्रमुख ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मैसेज भिजवाया है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल ट्वीट करने से बचना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+