'विधानसभा चुनाव में मेरे अलावा परिवार से कोई नहीं...', परिवारवाद के आरोपों के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात
समाजवादी पार्टी पर लगातार लग रहे परिवारवाद के आरोपों के बीच सपा प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने दावे के साथ कही अगामी विधानसभा चुनाव में उनके अलावा उनके परिवार कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बीजेपी को भी निशाने पर लिया। सपा नेता ने दावा किया कि सिर्फ यूपी ही नहीं केंद्र से भी बीजेपी सत्ता से जल्द बाहर होने वाली है, क्योंकि मौजदा सरकार जनता के हितों के अनदेखी कर रही है।
सपा प्रमुख वा सांसद अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए सरकार की जमकर आलोचना की उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणामों को जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने बीजेपी को नकार दिया है।

अखिलेश यादव ने एक इंटव्यू में अपनी पार्टी और नेताओं पर लग रहे परिवाद के औरोपों के बीच बड़ी बात कही। सपा नेता ने ये ऐलान न्यूज चैनल एबीपी के मंच से किया। एक सवाल के जवाब के उन्होंने अपने पहले के एक बयान की याद दिलाई और कहा, "... परिवार से कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। बाकी पार्टी के और सब लोग चुनाव लड़ेंगे।"
इससे पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी की ओर सपा पर परिवाद को बढ़ावा देने के आरोपों पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों ने बहुत धोखा दिया है। सब लोग जान गए हैं कि हर बात झूठी निकली है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा वर्ग परेशान है। सपा नेता ने बीजेपी पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान आंदोलन को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी दीवार लगा दीं, सड़कों पर कीलें ठोंक दीं, ट्रैक्टरों को बढ़ने नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications