लखीमपुर बवाल: मंत्री अजय मिश्र की सफाई- मेरा बेटा घटनास्थल पर नहीं, प्रदर्शनकारियों ने की 4 की हत्या

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर जाने वाले थे। इस पर किसान संगठनों ने इलाके में उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि लखीमपुर खीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने अपनी कार किसानों पर चढ़ा दी, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। इस घटना में अब तक 8 लोगों के मौत की खबर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना पर खुद अजय मित्र ने सफाई दी और बेटे पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri में मंत्री के काफिले से कुचलकर दो Farmers की मौत के बाद बवाल | वनइंडिया हिंदी
    mos

    न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अजय मिश्र ने कहा कि जहां पर ये घटना हुई है, वहां पर मेरा बेटा मौजूद नहीं था। इस बात के सबूत वीडियो के तौर पर मेरे पास हैं। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने 3 बीजेपी नेता और 1 ड्राइवर को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं दावा किया जा रहा कि गाड़ी के रौंदने से 2 लोगों की मौत हुई, जबकि गाड़ी के पलटने से नीचे दबकर 4 ने दम तोड़ा।

    संयुक्त किसान मोर्चा का ये दावा
    अजय मिश्र के बयान के बाद ही संयुक्त किसान मोर्चा की भी प्रतिक्रिया इस मामले पर आई है। संगठन ने कहा कि तीन किसानों में से एक की हत्या MoS अजय मिश्र के बेटे आशीष (मोनू) ने की थी, जबकि अन्य को कथित तौर पर लखीमपुर खीरी में वाहनों द्वारा कुचल दिया गया था। वहीं दूसरी ओर राकेश टिकैट ने ट्विटर पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। उनका दावा है कि घटनास्थल पर कई किसानों को गाड़ियों से कुचला गया। इसके बाद हुई फायरिंग में भी कई लोगों की मौत हुई। इस वजह से उन्होंने लखीमपुर जाने का फैसला किया है।

    इंटरनेट पर बैन?
    इलाके में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने लखीमपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के निर्देश दिए हैं। खबर ये भी है कि शामली में सैकड़ों किसान सड़क पर लेटकर प्रदर्शन कर रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखीमपुर और आसपास के जिलों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+