हार पर बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, EVM की गलती नहीं है, लोगों के दिमाग में चिप

हार पर बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, EVM की गलती नहीं है, लोगों के दिमाग में चिप

लखनऊ, 10 मार्च । उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। यूपी में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ बैठेंगे, तो वहीं भाजपा की जीत ने उत्तर प्रदेश में कई पार्टियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) जो दावा कर रही थी कि वो यूपी में 25 से 30 सीटें जीतेगी, उनका दावे खोखले साबित हो गए। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की जनता के जनादेश को स्वीकार किया है।

 AIMIM up election 2022 results: Asaduddin Owaisi said No Fault in EVM but Chip in People Minds

यूपी के जनाधार को स्वीकार करते हुए ओवैसी ने कहा कि वो जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए उसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम में धांधली के आरोपों को वो सही नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो 2019 से ये कहता आ रहा हूं कि ईवीएम में धांधली नहीं बल्कि लोगों के दिमाग में ही एक खास चिप है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी हार को छुपाने के लिए इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ देते हैं. लेकिन मैं इसे सही नहीं मानता।

ओवैसी ने कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है, लोगों के दिमाग में ही चिप है। उन्होंने कहा कि यह सफलता है, लेकिन यह 80:20 है। 2022 की हार के बाद उन्होंने कहा कि अब मैं 2027 की तैयारी में जुट गया हूं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको बता कि यूपी चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+