UP Election Result: यूपी चुनाव में क्या है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का हाल

UP Election Result: यूपी चुनाव में क्या है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का हाल

नई दिल्ली, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 263 सीटों पर बढ़ते हुए सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर आई है और इस प्रचंड जीत के साथ योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रहे है। यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। फिलहाल बीजेपी को कितनी सीटें मिली है ये मतगणना पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। बीजेपी की इस महाविजय के बीच हम आपको असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की स्थिति बता रहे है। अब तक के चुनावी नतीजों के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी यूपी में अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।

 AIMIM in UP Chunav 2022: What is the Status of Asaduddin Owaisi Party in Uttar Pradesh Assembly election 2022

यूपी चुनाव में AIMIM का अभी तक खाता भी नहीं खुला है। जो ओवैसी यूपी में प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में सीट जीतने का दावा कर रहे थे, उनके सारे दावे फिसड्डी साबित हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक AIMIM का खाता नहीं खुल पाया है। यानी यूपी की जनता ने ओवैसी की पार्टी को नकार दिया है। यूपी की मुस्लिम जनता ने भी ओवैसी को नकार दिया है। यूपी चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने जमकर हिस्सा लिया और 100 के करीब उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे और दावा किया था कि उसके करीब 25 से 30 उम्मीदवार जीतेंगे, लेकिन उनके दावे दावे ही रह गए। AIMIM को यूपी में अब तक सिर्फ 0.38% वोट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+