AI Engineer अतुल सुभाष जैसी एक और घटना, जौनपुर में 7 मिनट का वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, जानें मामला
AI Engineer Atul Subhash: बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा आत्महत्या करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि इसी बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर से इसी तरह का मामला सामने आया है। हालांकि, इस मामले में पत्नी की जगह मां और भाई को आरोपी हैं।
जान देने से पहले युवक द्वारा 7 मिनट का एक वीडियो बनाया गया। वीडियो में उसने बताया कि अपने भाई और मां के द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रात में अपने घर में दे दी थी जान
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के जफराबाद थानांतर्गत नासही मोहल्ले का है। मोहल्ले में मनोज सोनी अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया।
रात में ही अपने कमरे में उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह में काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को शक हुआ। उसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो मनोज फंदे से लटकता हुआ नजर आया।
उसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने उसकी डेड बॉडी को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आपसे कार्रवाई में जुट गई। इधर मनोज की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया।
7 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें मनोज अपनी मां और अपने भाई पर आरोप लगा रहा है। उसका आरोप है की मां द्वारा उसकी पत्नी को 8 साल पहले संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करते हुए मुकदमा कर दिया गया था।
वीडियो में मनोज ने कहा कि वह इस मामले को लेकर काफी परेशान था। एक चैनल से बात करते हुए मनोज की मां उषा देवी ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि केस दर्ज कराने से उनका बेटा अपना जान दे देगा। अगर उन्हें यह पता होता तो वह केस वापस ले लेतीं। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मनोज की मौत के बाद उसकी पत्नी नैंसी और बच्चे बेसहारा हो गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications