राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले लगे विवादित पोस्टर, राहुल को 'राम' तो PM मोदी को दिखाया '10 सिरों वाला रावण'
Recommended Video

लखनऊ। राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेगे। कांग्रेस अध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे के से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में पोस्टर लगवाए हैं। जिनके बाद वहां पर विवाद शुरू हो गया है। राहुल के दौरे से पहले अमेठी के गौरीगंज में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी धनुष-बाण लिए दिख रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी को 10 सिर के साथ रावण के रूप में दिखाया गया है
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी को 10 सिर के साथ रावण के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, राहुल रूप में भगवान राम का अवतार, 2019 में आएगा राहुल राज रामराज। ये पोस्टर गौरीगंज के युवा नेता अभय शुक्ला की तरफ से लगाए गए हैं। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान ही जिले में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक भी होगीष प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक के मद्देनजर तैयारियों में लगे हुए हैं।

राहुल गांधी को बताया महाभारत का कृष्ण
राहुल गांधी के स्वागत में लखनऊ में भी पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में राहुल गांधी को महाभारत का कृष्ण और अर्जुन दो रूपों में दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि संघर्ष की ओर चले दो महारथी। कृष्ण रूपी राहुल गांधी का लखनऊ आगमन पर स्वागत है।

ये रहा राहुल गांधी को दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम
राहुल गांधी सोमवार सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से वह रायबरेली होते हुए सलोन पहुंचेंगे जहां साढ़े 12 बजे सलोन नगर पंचायत द्वारा उनका स्वागत कार्यक्रम है। इसके बाद वे अमेठी कस्बे पहुंचेंगे यहां वह मुशीगंज अतिथिगृह में रात गुजारेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 16 जनवरी जनसम्पर्क करते हुए गौरीगंज पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications