शरबत पीकर बेहोश हुए पुलिसवाले, आंख खुली तो नौकरी खतरे में आ गई
यूपी के आगरा में तीन बाल कैदी जेल(बाल सुधार गृह) के होमगार्ड और कर्मचारियों को नशीली शरबत पिलाकर फरार हो गए। ये तीनों लड़के हत्या और बलात्कार के मामले में आरोपी थे।
आगरा। यूपी के आगरा में तीन बाल कैदी जेल(बाल सुधार गृह) के होमगार्ड और कर्मचारियों को नशीली शरबत पिलाकर फरार हो गए। ये तीनों लड़के हत्या और बलात्कार के मामले में आरोपी थे। घटना की जानकारी होने पर जेल महकमे में हड़कंप मच गया। जेल कर्मियों ने काफी देर तक मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन जब होमगार्ड की हालत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ा। होमगार्ड व कर्मचारी को देर रात तक होश आया।

ऐसे पिलाई नशीली शर्बत
बता दें कि आगरा के कलक्ट्रेट परिसर के पीछे बने बाल सुधार गृह बना है जहां नाबालिग उम्र में अपराध करने वाले बच्चों को रखा जाता है। इस जेल में कई कैदी रोजा रखते हैं, सोमवार सुबह चार बजे तीन बच्चे बच्चे उठे और उन्होंने शरबत बनाई। बाल कैदियों ने इस शरबत को तीन होमगार्ड और एक कर्मचारी को भी पिला दिया। इसे पीने के बाद वे बेहोश हो गए। कर्मचारी व होमगार्ड के बेहोश होन के बाद तीनों बाल कैदी कर्मचारी की जेब से चाभी निकालकर गेट का ताला खोलकर फरार हो गये। तीनों कैदी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। इनमें से एक हत्या के आरोप में 30 जुलाई 2015 से बन्द था। दूसरा कैदी सात मार्च 2016 से बलात्कार के आरोप में बन्द था। तीसरा कैदी एनडीपीएस नार्कोटिक्स के मामले में 26 जुलाई 2016 से बन्द था। कैदियों की फरार होने से हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद अधीक्षक आदित्य यादव को इसका पता चला। उन्होंने बताया कि वह बाल कैदियों को ढूंढने के लिए निकले और पुलिस को सूचना दी।

काफी देर मामला दबाने की हुई कोशिश
बाल सुधार गृह के अधिकारियों द्वारा काफी देर तक इस मामले को दबाने की कोशिश की और बाहर तक इस जानकारी को लीक नहीं किया, लेकिन दोपहर को तीनों होमगार्ड ओर कर्मचारी की हालत ज्यादा खराब होने लगी। उनकी बेहोशी खत्म हो चुकी थी, लेकिन उल्टी लगातार होती रहीं। तब उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके बाद चारों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जिससे मामला मीडिया के सामने आया। अधीक्षक का कहना है कि सभी फरार कैदी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और अगल-अलग मामले में हत्या और बलात्कार के आरोप में कैद थे। प्लानिंग के तहत उन्होंने शर्बत में नशीला पदार्थ मिला दिया था।

होमगार्डों व कर्मचारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
तीन बाल कैदियों के फरार होने के बाद जेल अधीक्षक आदित्य यादव ने इस मामले में दोपहर को थाना मंटोला में तीनों फरार बाल कैदियों, तीन होमगार्ड व एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि जिल बाल सुधार गृह से तीन बाल कैदी फरार हुए हैं, वहां घटना से दो दिन पहले ही जिलाधिकारी गौरव दयाल ने निरीक्षण किया था। तीन कैदियों के फरार होने से पहले तक यहां 104 बाल कैदी बंद थे। सवाल यह उठता है कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद जेल के अन्दर नशीला पदार्थ किसके जरिए पहुंचाया गया। इसमें अन्दर के ही किसी कर्मचारी का भी हाथ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications