सांसद रामशंकर कठेरिया को आगरा कोर्ट से मिली राहत, 2 साल की सजा पर रोक
इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा पर आगरा कोर्ट ने रोक लगा दी है।
इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को जिला जज न्यायालय आगरा से बड़ी राहत मिली है। आगरा जिला कोर्ट ने रामशंकर कठेरिया की 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है।
बता दें कि दो दिन पहले एमपी एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा का ऐलान किया था। इस फैसले के खिलाफ बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने जिला जज न्यायालय में अपील की थी।

आगरा की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया को नवंबर 2011 में एक बिजली कंपनी के कर्मचारी की पिटाई के लिए दो साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया का इटावा के नगरिया सरावा गांव के रहने वाले हैं। उनका राजनीतिक करियर काफी लंबा है। उन्होंने साल 2016 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम किया है। साल 2019 में इटावा लोकसभा सीट से पहले उन्होंने आगरा का प्रतिनिधित्व भी किया।












Click it and Unblock the Notifications