Agra Child Shot Dead : अपहरण के बाद 'चाचा' ने 4 साल के मासूम को सुला दिया मौत की नींद

आगरा में 4 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप में पिता का दोस्त गिरफ्तार हुआ है। Agra Child Shot Dead friend of father nabbed

Agra Child Shot Dead प्रकरण में मृतक मासूम के पिता का दोस्त गिरफ्तार हुआ है। घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे का शनिवार को आगरा में उसके पिता के दोस्त ने अपहरण किया था। बाद में गोली मारकर मासूम की हत्या कर दी गई। सीने पर गोली लगने के बाद रविवार को दोपहर 12:30 बजे उसके घर से करीब 1 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके से शव बरामद किया गया।

Agra Child Shot Dead

डीएसपी सुकन्या शर्मा ने पकड़ा अपराधी

आरोपी ने शुरुआत में बच्चे की तलाशी में मदद कर पीड़िता के परिजनों को गुमराह करने की कोशिश भी की। उसने मृतक मासूम के पिता को सुझाव दिया कि लापता लड़के की तलाश किस इलाके में की जाए। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुकन्या शर्मा ने बताया कि संदेह होने पर आगरा पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

हत्या के कारणों का पता नहीं

उत्तर प्रदेश के आगरा में एरमद्दौला थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने कहा, 'आरोपी 25 वर्षीय बंटी कुमार है। उसने दो दिन पहले अवैध हथियार खरीदा। हथियार घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद किया गया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतक मासूम के पिता हलवाई

आगरा हत्याकांड के संबंध में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित के पिता शंभू नगर मोहल्ले के रहने वाले बबलू दक्ष (26) हलवाई का काम करते हैं। हलवाई होने के अलावा बबलू चांदी का कारोबार भी करते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बबलू विगत पांच साल से लगातार आरोपी के संपर्क में था। दोनों के परस्पर व्यापारिक हित भी थे।

मृतक मासूम आरोपी को 'चाचा' कहता था

टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़ित के एक रिश्तेदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "बंटी एक पारिवारिक मित्र था। यह जानकर हैरानी होती है कि उसने एक चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। मृतक मासूम बंटी को 'चाचा' कहता था। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले, बंटी गोल्डी की तलाश में सक्रिय रूप से बबलू के परिवार की मदद कर रहा था। बाद में उसने सुझाव दिया कि पेठा नगरी क्षेत्र में गोल्डी की तलाश करें। बच्चे का शव एक खाली पानी के बेसिन में मिला था। गोल्डी बबलू की इकलौती संतान थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+